अपने प्यार अनुष्का शर्मा के साथ बहुत जरुरी छुट्टी मना रहे हैं विराट कोहली, शेयर की ये खुबसूरत PHOTO

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को न्यू यॉर्क में साथ देखा गया

  |     |     |     |   Updated 
अपने प्यार अनुष्का शर्मा के साथ बहुत जरुरी छुट्टी मना रहे हैं विराट कोहली, शेयर की ये खुबसूरत PHOTO
अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली ने शेयर की ये सेल्फी

IIFA 2017 का आगाज़ होने जा रहा है| इस सप्ताह के अंत में न्यू यॉर्क शहर में पूरी बॉलीवुड नज़र आने वाली है| बहुत से बॉलीवुड एक्टर्स फिलहाल वहां जाने के लिए रवाना हो रहे हैं| एक तरफ शाहिद कपूर, पत्नी मीरा कपूर और बेटी मीशा के साथ तो वहीँ करण जोहर, सैफ अली खान और अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम के साथ पहले से ही न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं|  सलमान खान के साथ उनकी माँ  हेलेन, आलिया भट्ट, प्रीति जिंटा, वरुण धवन भी वहां के लिए रवाना होते हुए नज़र आये थे|

 

इस बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा IIFA के लिए न केवल NYC में हैं, बल्कि संजय दत्त की फिल्मों की शूटिंग भी वहां पर ज़ारी है|  रणबीर कपूर शूट करने के लिए उनसे मिले और IIFA शुरू हो इसके पहले अनुष्का शहर में अपना ज्यादा समय घुमने में बिता रही हैं| हाल में ही अनुष्का शर्मा को उनके बॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ न्यू यॉर्क में क्लिक किया गया|अनुष्का की ये तस्वीर क्लिक हो रही है इस बात का उन्हें अंदाजा नहीं था|

दोनों सड़क पर घूमते हुए नज़र आ रहे हैं| अनुष्का काले शॉर्ट्स पहने हैं और एक काले बैग के साथ नज़र आ रही हैं वहीँ विराट ग्रे पैंट, डार्क ग्रे टी शर्ट में दिखाई दे रहे हैं|
इसके बाद विराट ने भी अपने इन्स्टाग्राम पर अनुष्का के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा, Much needed break with my (LOVE)
क्यों हैं ना ये स्वीट?
अब इसके बाद हम ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों आइफा में भी साथ नज़र आ सकते हैं…क्यों?

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply