PHOTOS: पद्मावती विवाद के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण डिनर डेट पर आये नज़र

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की खबरें भी आ रही थी

  |     |     |     |   Published 
PHOTOS: पद्मावती विवाद के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण डिनर डेट पर आये नज़र
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की खबरें भी आ रही थी

एक लंबे समय के बाद, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक साथ बाहर डिनर के लिए जाते हुए देखा गया| दोनों को साउथ मुंबई में देखा गया| आपको बता दें, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावती’ की की रिलीज डेट अब नजदीक आ गयी है लेकिन रियल लाइफ में दीपिका और रणवीर के बीच दूरियां ही दूरियां हैं| दोनों साल 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनके रिलेशनशिप की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म “रामलीला” से हुई थी| हालाँकि बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आयीं थी और अब ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर के बीच सबकुछ सही नहीं है|

पद्मावती 3डी ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सिर्फ दीपिका नज़र आयीं| हालाँकि वहां पर रणबीर सिंह और शाहिद नज़र नहीं आये| इतना ही नहीं बल्कि ऐसा कहा जा रहा था कि इस इवेंट में कोई स्टार नहीं आएगा| ऐसे में दीपिका का आना देख सभी हैरान रह गए थे|


सोर्स की बात माने तो दीपिका इवेंट पर जा रही हैं ऐसा उन्होंने अपने को-स्टार्स को नहीं बताया| इस वक़्त जहाँ रणवीर सिंह फुटबॉल खेल रहे थे वहीँ शाहिद भी घर पर आराम कर रहे थे| ऐसे में अगर दोनों को इस इवेंट का पता होता तो वो भी दीपिका के साथ यहाँ आ सकते थे|

हालाँकि दीपिका ने ऐसा नहीं किया| शाहिद को बुरा लगा क्योंकि वो उनके को-स्टार हैं लेकिन साथ ही साथ रणवीर सिंह दीपिका की इस बात से काफी नाराज़ हो गए!

इसके बाद रणवीर ने ट्विटर पर जाकर फिल्म के 3 डी ट्रेलर के बारे में बात की| पहले ट्विट में उन्होंने ट्रेलर की तारीफ की और दुसरे ट्वीट में उन्होंने खुद के लुक्स और किरदार की बात करते हुए नज़र आते हैं| इसके बाद उन्होंने कहा कि आज सुबह उन्हें मक्खी ने काट लिया सोचा कि पिक्चर पोस्ट करूँ लेकिन उसे फेमस क्यों करना|”

खैर, अब हम ये सोच रहे हैं कि आखिर रणवीर का इशारा कहाँ था| इस खबर पर आप क्या कहना चाहेंगे?

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply