बॉलीवुड के इन दो एक्टर की दीवानी थीं श्रीदेवी, मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए बोनी कपूर को बांध दी राखी!

श्रीदेवी ने अपने करियर में लगभग सभी सुपरहिट फिल्म दी। उनकी खूबसूरती और सेक्सी लुक देख हर कोई उनका दीवाना था। बोनी कपूर भी उनमें से एक रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, श्रीदेवी किसकी दीवानी थीं?

  |     |     |     |   Updated 
बॉलीवुड के इन दो एक्टर की दीवानी थीं श्रीदेवी, मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए बोनी कपूर को बांध दी राखी!
आज श्रीदेवी की पुण्यतिथि है। (फोटोःइंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस स्टार श्रीदेवी की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। श्रीदेवी ने अपने करियर में लगभग सभी सुपरहिट फिल्म दी। उनकी खूबसूरती और सेक्सी लुक देख हर कोई उनका दीवाना था। बोनी कपूर भी उनमें से एक रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, श्रीदेवी किसकी दीवानी थीं? नहीं तो यहां हम आपको बताएंगे श्रीदेवी किसकी दीवानी थीं। और क्यों उन्हें अपने पति को शादी से पहले राखी बांधने पर मजबूर होना पड़ा?

फिल्म ‘हिम्मतवाला’ के सेट पर हुआ प्यार

यह 80 और 90 का दौर था जब श्रीदेवी अपने स्टारडम पर थीं। उनकी अदा और एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया था। लेकिन कहा जाता है कि श्रीदेवी जम्पिंग जैक जितेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती की दीवानी थीं। फिल्म ‘हिम्मतवाला’ के सेट पर दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी। यह श्री देवी की पहली हिट फिल्म थी। श्रीदेवी जितेंद्र के साथ और काम करना चाहती थीं और उनकी बहुत बड़ी फैन थीं। दोनों के बीच रिलेशन शिप की खबरें भी आईं लेकिन दोनों ने कभी इन खबर की पुष्टि नहीं की। इसके बाद श्रीदेवी और जितेंद्र ने फिल्म ‘धर्म अधिकारी’ में साथ काम किया। इस दौरान भी इनके रिलेशनशिप के काफी चर्चे रहे लेकिन यह सिर्फ हवा में ही रह गए। कभी जमीन नहीं तलाश पाए।

फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ के सेट पर हुआ प्यार

फिल्म ‘हिम्मतवाला’ की सफलता के बाद उन्होंने उस दौर के बॉलीवुड के माइकल जैक्सन मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ में काम करने के दौरान काफी नजदीकियां बनीं। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार भी हुआ। 1984 में आई इस फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिली, लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। मिथुन चक्रवर्ती पहले से ही शादी शुदा थे।

श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती के सामने रखी ये शर्त

श्रीदेवी ने शर्त रखी कि उनसे शादी करने के लिए मिथुन दा को पत्नी योगिता बाली को तलाक देना होगा। हालांकि उन्होंने तलाक नहीं दिया और 1985 में दोनों चोरी छिपे शादी भी कर ली थी। योगिता बाली को जब उनकी शादी के बारे में पता चला तो वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगीं। इधर श्रीदेवी ने भी मिथुन दा से योगिता बाली को छोड़ने की बात कही लेकिन मिथुन दा ऐसा नहीं कर पाए और दोनों का रिलेशनशिप या तथाकथित शादी तीन साल में ही खत्म हो गई।

ऐसे हुई बोनी कपूर से शादी

इस दौरान बोनी कपूर भी श्रीदेवी के दीवाने थे। लेकिन श्रीदेवी उन्हें कोई भाव नहीं देती थी। हालांकि मिथुन दा जानते थे कि बोनी कपूर, श्रीदेवी से प्यार करते हैं और अपनी फिल्मों में उनकी डिमांड से ज्यादा पैसे देते हैं। इसका जिक्र मिथुन चक्रवर्ती ने श्रीदेवी से किया। इस पर श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधने के लिए भी तैयार हो गईं। लेकिन बोनी कपूर बराबर श्रीदेवी को चाहते रहे। इधर श्रीदेवी और मिथुन के बीच रिश्ते खत्म हो गए, उधर श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा। इस दौरान बोनी कपूर ने उनकी काफी मदद की। बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मां के ईलाज में आए खर्चे की भरपाई भी की। बोनी कपूर, श्रीदेवी की दुख की इस घड़ी में बराबर साथ रहें। जिससे श्रीदेवी काफी प्रभावित हुईं और 1996 में उनसे शादी कर ली और बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को मोना शूरी को तलाक दे दिया।

यहां देखिए हिंदी रश डॉट कॉम का लेटेस्ट वीडियो…

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply