समलैंगिकता पर आधारित है फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, करीना कपूर ने सोनम कपूर से पूछा ये सवाल

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म समलैंगिकता के मुद्दे पर आधारित है। फिल्म रिलीज हो चुकी है। एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने होमोसेक्सुअलिटी के बारे में खुलकर बात की।

  |     |     |     |   Updated 
समलैंगिकता पर आधारित है फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, करीना कपूर ने सोनम कपूर से पूछा ये सवाल
सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' समलैंगिकता के मुद्दे पर ही आधारित है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

साल 2007 में अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर ने रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में रणबीर और सोनम की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इसके बाद सोनम ने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को वाकिफ कराया और साबित किया कि वह कपूर खानदान की बेटी हैं। हाल ही में सोनम कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ रिलीज हुई। यह फिल्म समलैंगिकता जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है।

हाल ही में 33 वर्षीय सोनम कपूर एक रेडियो शो में करीना कपूर खान के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने समलैंगिकता के मुद्दे पर खुलकर बात की और अपनी राय रखी। सोनम ने कहा, ‘हमारा समाज उन लोगों को बंधन में बांधना चाहता है जो महिला और पुरुष आपस में प्यार करते हैं। उम्रदराज लोग समान सेक्स के खिलाफ हैं और वह समलैंगिकता से डरते हैं। वो लोग इसे नियंत्रित करना चाहते हैं। फिल्में और कला के अन्य रूप यह बताते हैं कि हमारे समाज में चल क्या रहा है, ये एक तरीके से हमारे समाज का ही प्रतिबिंब होते हैं।’

करीना कपूर खान ने पूछा सोनम कपूर से सवाल

इस दौरान करीना कपूर खान ने सोनम से पूछा कि पुरानी पीढ़ी की सोच को कैसे बदला जा सकता है। सवाल के जवाब में सोनम ने कहा, ‘समाज में हमें खुद बदलाव लाना होगा। भारत में हमें लोगों को उनके रिलेशनशिप और प्यार को लेकर बंधन में नहीं बांधना होगा। देश में ऑनर किलिंग के मामले सामने आते रहते हैं। बहुत से लोग हैं जो डर की वजह से अपने घरों से भाग जाते हैं, उन्हें उनके माता-पिता बेदखल कर देते हैं। ठीक उसी समय मुझे लगता है कि फिल्में दर्शाती हैं कि हमारे समाज में क्या हो रहा है। समाज बदल रहा है लेकिन उतना नहीं जितना इसे बदलना चाहिए।’

समलैंगिकता पर करीना कपूर खान ने रखी अपनी बात

इस दौरान करीना कपूर ने कहा कि हिंदी फिल्मों में हम दो महिलाओं को प्यार करते तो देख सकते हैं, लेकिन हम दो पुरुषों को स्क्रीन पर ऐसा करते हुए मुश्किल से देख पाते हैं। बताते चलें कि एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म में सोनम कपूर के किरदार का नाम स्वीटी चौधरी होता है। सोनम और रेजिना ने फिल्म में लेस्बियन का किरदार निभाया है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला मुख्य किरदारों में हैं। अनिल कपूर ने पहली बार अपनी बेटी सोनम के साथ स्क्रीन शेयर की है।

देखें सोनम कपूर की तस्वीरें…

देखें यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply