‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ पर बोले अनिल कपूर- कुछ फिल्मों के लिए 10-20 साल बाद जश्न मनाए जाते हैं

अनिल कपूर ने फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा पर कहा कि कुछ फिल्में या तो सफल होती हैं या असफल होती हैं। कुछ फिल्मों को 10-20 साल बाद सेलिब्रेट किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म में काम कर के काफी संतुष्ट है।

  |     |     |     |   Updated 
‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ पर बोले अनिल कपूर- कुछ फिल्मों के लिए 10-20 साल बाद जश्न मनाए जाते हैं
अनिल कपूर फोटोशूट करवाते हुए। (साभारः अनिल कपूर इंस्टाग्राम)

डायरेक्टर शैली धर चोपड़ा की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में सोनम कपूर के पिता का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर फिल्म रिलीज होने के बाद मीडिया से लगातार बातचीत करके भी थके नहीं हैं। यहीं चीज है जिससे उनकी एनर्जी दिखाई देती है। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू में बताया कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में काम करके उन्हें बहुत ही खुशी हुई।

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा‘ पर उन्होंने कहा कि फिल्म या तो सफल होगी या असफल होगी। यह एक अच्छी फिल्म भी होगी और नहीं भी। उन्होंने कहा ऐसी फिल्में होती जो रिलीज के बाद सेलिब्रेट नहीं होती, बल्कि 10-20 साल बाद सेलिब्रेट की जाती है। वह इन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा,’ मेरे सीखने लिए यह एक ग्रेट जर्नी रही है। मैंने कोशिश की है कि मैं सेम गलती न करुं लेकिन फिर भी हो जाती है।

फिल्म करने से खुशी

अनिल कपूर ने कहा कि यह फिल्म करने से वह खुश और संतुष्ट फील करते हैं। फिल्म करने के बाद वह बहुत अच्छी तरह सोए। नौ घंटे उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे उनकी नींद लुट जाए। उन्होंने कहा,’मैं शांति से सोने के लिए अपने लाइफ में सब कुछ कर सकता हूं। मैं जो कुछ कर रहा हूं, मुझे उस पर गर्व होना चाहिए। मुझे खुशी मिलनी चाहिए। मेरा डायरेक्टर खुश होना चाहिए।’

डायरेक्टर के अनुसार काम करना 

फिल्म की स्क्रिप्ट चुनने और लोगों को उसके बारे में सोचने पर अनिल कपूर ने कहा कि एक एक्टर के तौर उनके ज्यादा नियंत्रण नहीं होता क्योंकि उन्हें डायरेक्टर के अनुसार काम करना होता है। कई बार में उनके कन्विक्शन के साथ जाता हूं, लेकिन उनका कन्विक्शन गलत भी होता है। लेकिन उन्हें खुशी कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के साथ काम करने अनुभव मिला है।

यहां देखिए अनिल कपूर का वीडियो…

यहां देखिए अनिल कपूर की तस्वीरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply