Shakti Kapoor Birthday: शक्ति कपूर नहीं, ये है श्रद्धा कपूर के पापा का असली नाम, जानिए एक्टर की ऐसी ही अनसुनी

शक्ति कपूर (Shakti Kapoor Birthday) का आज बर्थडे है। इस मौके पर श्रद्धा कपूर ने अपने पापा के लिए इंस्टाग्राम पर काफी खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। इनके जन्मदिन के अवसर पर जानिए एक्टर की कुछ अनसुनी बातें।

  |     |     |     |   Updated 
Shakti Kapoor Birthday: शक्ति कपूर नहीं, ये है श्रद्धा कपूर के पापा का असली नाम, जानिए एक्टर की ऐसी ही अनसुनी
शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है और ये 67 साल के हो गए हैं(फोटो: ट्विटर)

आज बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन में से एक माने जाने शक्ति कपूर (Shakti Kapoor Birthday) का बर्थडे है। 3 सितबंर 1952 को जन्मे ये एक्टर 67 साल के हो गए हैं। आज भले ये बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपने किरदार और एक्टिंग के लिए ये हमेशा याद किए जाते हैं। लेकिन सिर्फ नेगेटिव रोल में ही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया है।

उनकी बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक बन चुकी हैं।अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। इसमें शक्ति कपूर के 6 अलग-अलग किरदार नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बापू! आप मेरी जान हो। आई लव यू।’

देखिए श्रद्धा कपूर का ये पोस्ट…

लेकिन सिर्फ उनकी बेटी नहीं, कई लोग इस एक्टर के फैन हैं। उन्होंने अपने करियर में करीब 700 फिल्मों में काम किए हैं और अलग-अलग रोल से सबका दिल जीता है। इस मौके पर जानिए एक्टर (Shakti Kapoor Unknown Facts) की कुछ अनसुनी बातें।

1. शक्ति कपूर दिल्ली की पंजाबी फैमिली में जन्मे थे और इनके पापा कनॉट प्लेस में टेलर की दुकान चलाते थे। इन्होंने दिल्ली के करोड़ी मल कॉलेज से पढ़ाई की है।

2. इनका असली नाम शक्ति कपूर नहीं, बल्कि सुनील सिंकदरलाल कपूर था। जब सुनील दत्त ने उन्हें अपनी फिल्म रॉकी में बतौर विलेन ब्रेक दिया, तो उन्हे लगा कि उनका ये नाम उनके ऐसे रोल के साथ मेल नहीं खाता है और उनका नाम बदलकर शक्ति कपूर रख दिया।

3. शक्ति कपूर काफी अल्कोहलिक हैं और इसके बिना रह नहीं सकते हैं। लेकिन जब 2011 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 5 में हिस्सा लिया, तो जबतक ये वहां थे उन्होंने अल्कोहल को हाथ भी नहीं लगाया था।

4. एक बार शक्ति कपूर को अपनी फिल्म के कारण अपने मां-बाप के जबरदस्त गुस्से का शिकार होना पड़ा था। अपने माता-पिता को अपनी फिल्म ‘इंसानियत के दुश्मन’ दिखाने ले गए थे। इसमें उनका एक रेप सीन था जिसे देखकर उनके पेरेंट काफी गुस्सा हुए थे।

5. बॉलीवुड के अलावा, ये एक्टर बंगाली और असमी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। शक्ति कपूर ने एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की है।

इससे होगी श्रद्धा कपूर की शादी, पापा शक्ति कपूर ने किया खुलासा…

तनुश्री और नाना पाटेकर के विवाद को शक्ति कपूर ने उड़ाया मजाक, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply