Saaho Psycho Saiyaan Song: श्रद्धा कपूर की हॉट अदाओं ने बनाया प्रभास को दीवाना, देखिए कैसे बने वो साइको सैंया

साहो (Saaho) फिल्म का गाना साइको सैंया (Psycho Saiyaan Song) आज रिलीज हो चुका है। गाने में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) के साथ प्रभास (Prabhas) का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला है। देखिए कैसे एक साथ कदम थिरका रहे हैं दोनों स्टार्स।

  |     |     |     |   Updated 
Saaho Psycho Saiyaan Song: श्रद्धा कपूर की हॉट अदाओं ने बनाया प्रभास को दीवाना, देखिए कैसे बने वो साइको सैंया

फिल्म साहो (Saaho) का गाना साइको सैंया (Psycho Saiyaan Song) आज रिलीज हो गया है। गाने में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और एक्टर प्रभास (Prabhas) बेहद ही जबरदस्त नजर आ रहे हैं। साइको सैंया गाना इतना शानदार है कि कोई भी इस गाने की धुन को सुनकर नाच सकता है। इस गाने में जहां प्रभास काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं, श्रद्धा कपूर बेहद ही हॉट दिखाई दे रही हैं। गाने को धवानी भानुशाली (Dhvani Bhanushali) और सचेत टंडन ने गाया है। वहीं, म्यूजिक को कंपोज करने का काम  तनिष्क बाग्ची ने किया है।

गाने साइको सैंया की शुरूआत में श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor Prabhas New Song)अपनी हॉट अदाएं दिखाती हुई नजर आती हैं और फिर आते हैं प्रभास। प्रभास इस गाने में  श्रद्धा कपूर की खूबसूरत ने उन्हें किस तरह से दीवाना बनाया इस बारे में बताते हैं। वहीं, श्रद्धा कपूर उनके प्यार में खोई हुई नजर आती हैं। इस गाने में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। गाने को कोरियॉग्रफर राजू सुंदरम ने किया है।

ये रहा धमाकेदार सॉन्ग साइको सैंया 

फिल्म साहो में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।

फिल्म साहो के लिए सुपर स्टार प्रभास और अमेरिकन पॉप सिंगर बियोंसे का ऐसा कनेक्शन जानकर रह जाएंगे हैरान

यहां देखिए श्रद्धा कपूर से जुड़ा वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply