Remo D’Souza: रेमो डिसूजा के जन्मदिन पर वरुण धवन ने उन्हें दिया बंपर सरप्राइज, विश किया अलग अंदाज़ में

बॉलीवुड में अपने मस्त अंदाज के लिए जाने जाने वाले रेमो डीसूजा का डांस की दुनिया में एक बड़ा नाम है। जी हाँ, दरअसल रेमो ने 2011 में 'फालतू' फिल्‍म से डायेक्‍टर के तौर पर डेब्‍यू किया और फिर 'रेस 3' को भी उन्होंने डायरेक्ट किया था। आपको बता दें कि कोरियॉग्राफर रेमो डिसूजा का असली नाम रेमो नहीं है।

  |     |     |     |   Updated 
Remo D’Souza: रेमो डिसूजा के जन्मदिन पर वरुण धवन ने उन्हें दिया बंपर सरप्राइज, विश किया अलग अंदाज़ में
रेमो डिसूजा फोटो(इंस्टाग्राम)

Remo D’souza Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनके फैंस भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आप सभी को बता दें कि मूल रूप से केरल के रहने वाले रेमो डीसूजा का जन्‍म 2 अप्रैल 1974 को बेंगलुरु में हुआ था। ऐसे में सुपरस्टार वरुण धवन का भी एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वरुण धवन ने इस पोस्ट में रेमो डिसूजा को खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वरुण धवन ने स्ट्रीट डांसर डायरेक्ट के साथ फोटो का कोलाज बनाया है और इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वरुण धवन ने लिखा है.. रेमो जन्मदिन की ढेर सारी मुबारकबाद, आप हर कदम पर कामयाब हो।

बॉलीवुड में अपने मस्त अंदाज के लिए जाने जाने वाले रेमो डीसूजा का डांस की दुनिया में एक बड़ा नाम है। जी हाँ, दरअसल रेमो ने 2011 में ‘फालतू’ फिल्‍म से डायेक्‍टर के तौर पर डेब्‍यू किया और फिर ‘रेस 3’ को भी उन्होंने डायरेक्ट किया था। आपको बता दें कि कोरियॉग्राफर रेमो डिसूजा का असली नाम रेमो नहीं है बल्कि यह नाम उन्होंने इंडस्ट्री में आने के बाद खुद ही अपने आप को इस नाम से पहचान करवाया। बता दे, रेमो का असली नाम रमेश गोपी था, जो उनके पैरंट्स ने उन्हें दिया था लेकिन जैसे-जैसे वे बड़े होते गए, उन्हें इस नाम में धीरे-धीरे इंटरेस्ट खत्म होता गया जिसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलने का सोचा और रेमो रख लिया।

रेमो डिसूजा फोटो(इंस्टाग्राम)

रेमो के पिता के. गोपी वायुसेना में कूक हैं। उनकी मां माधवी लक्ष्‍मी हाउस वाइफ हैं। रेमो कुल छह भाई-बहन हैं और रेमो की पढ़ाई गुजरात के जामनगर में हुई हैं। आपको बता दें कि रेमो ने गुजरात से 10वीं पास की। बोर्ड एग्जाम के दौरान ही उन्होंने ठान लिया था कि अब वे आगे नहीं पढ़ेंगे।

जिसके बाद उन्होंने सब कुछ छोड़-छोड़कर मुंबई आगए। काफी स्ट्रगल के बाद उन्होंने कामयाबी हासिल की। आज रेमो डिसूजा का इंडस्ट्री में क्या नाम है ये तो आप सबको पता ही हैं। रेमो ने कड़ी मेहनत कर आज इंडस्ट्री में अपना नाम रौशन किया हैं। रेमो कई रियलिटी डांस शो के जज भी रह चुके हैं।

View this post on Instagram

#danceplus5 @starplus @hotstar

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza) on

Indore Viral Video: इंदौर में डॉक्टर की टीम पर हुआ हमला, रवीना टंडन ने कहा- इन बर्बर लोगों से बदले…

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply