रणवीर सिंह बने शक्तिमान ? निर्माताओं की है पूरी तैयारी!!

रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के एक बहुत ही उम्दा कलाकार हैं। रणवीर को उनकी एनर्जी और अतरंगी फैशन के लिए पहचाना जाता है। वह बड़े पर्दे पर अपने किसी भी किरदार को बहुत ही शिद्दत से निभाते हैं ,और अब खबर कुछ इस प्रकार आ रही है, कि रणवीर जल्द ही शक्तिमान के किरदार में नजर आ सकते हैं।

  |     |     |     |   Updated 
रणवीर सिंह बने शक्तिमान ? निर्माताओं की है पूरी तैयारी!!

रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता हैं ,और उन्हें उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। रणवीर सिंह हमेशा ही उनकी एनर्जी और उनके गजब के फैशन अंदाज के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं। वह अपने हर किरदार को बहुत शिद्दत से निभाते हैं, फिर वह किरदार चाहे बाजीराव का हो या फिर अलाउद्दीन खिलजी का रणवीर हमेशा ही अपने फैंस के दिलों में जगह बनाने में सफल रहते हैं।

अब रणवीर सिंह के विषय में यह खबर आ रही है कि वे जल्द ही सुपरहिट टीवी सीरियल शक्तिमान पर बन रही फिल्म में भारत के सुपर हीरो “शक्तिमान” का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई भी ऐलान नहीं किया गया है।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह बनेंगे शक्तिमान ?

वेबसाइट टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने शक्तिमान का यह सुपरहिट किरदार निभाने में अपनी दिलचस्पी जाहिर की है। इस फिल्म के निर्माताओं को भी रणवीर पर पूरा विश्वास है ,और उन्हें भी है लगता है कि रणवीर इस किरदार के साथ पूरा इंसाफ कर सकते हैं। रणवीर सिंह को हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘ जयेशभाई जोरदार’ में देखा गया था परंतु उनकी है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। अब रणवीर सिंह को जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में देखा जाएगा।

रणवीर सिंह

इन फिल्मों में जल्द आएंगे नज़र

रणवीर  आज के समय के सबसे ज्यादा टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं ,और पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 83 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था । रणवीर सिंह को अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव पाया जाता है और वे हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। रणवीर में साल 2020 में अभिनेत्री दिपिका पदुकोण के साथ शादी की थी।

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Sarthak Jain



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , ,

    Leave a Reply