रणवीर सिंह एक, रूप अनेक, इस तस्वीर में दिखा बॉलीवुड के गल्ली बॉय का सतरंगी अंदाज, देख आप भी कह उठेंगे- वाह!

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके अलग-अलग लुक नजर आ रहे हैं। इस लुक में उनके (Ranveer Singh Look) कई शेड्स देखने मिल रहे हैं। आप भी देखिए उनकी ये बेहतरीन क्रिएटिविटी।

  |     |     |     |   Updated 
रणवीर सिंह एक, रूप अनेक, इस तस्वीर में दिखा बॉलीवुड के गल्ली बॉय का सतरंगी अंदाज, देख आप भी कह उठेंगे- वाह!
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक के अलग-अलग शेड शेयर किए हैं(फोटो:इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों से ये साफ जाहिर कर दिया है। ये एक्टर अपनी फिल्मों और बिंदास स्वभाव के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन जब बात फैशन की आती है, तो इस मामले में वो अक्सर अपने अजीबो-गरीब कपड़ों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार अपने लुक के साथ इस एक्टर ने जो एक्सपेरिमेंट किया है उसे जानने के बाद आप भी यकीनन उनकी तारीफ करेंगे।

हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh Look) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर एक पोस्ट डाला है। इसमें वो अपने लुक के कई शेड्स में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन हैशटैग शेड कार्ड लिखा है। अलग-अलग लुक और शेड्स में इस एक्टर का ये अंदाज काफी दिलचस्प है। रणवीर सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरते हैं फिर चाहे वो इस तरह की क्रिएटिविटी के जरिए ही क्यों न हो।

फिल्मों की बात करें, तो ये जल्द ही कबीर खान की ‘83 (83 Movie)’ में नजर आएंगे। ये फिल्म कपिल देव की जिंदगी के ऊपर बनी है जिसमें उनकी लाइफ का सबसे बड़ा पल ‘विश्व कप 1983’ को भी दिखाया गया है। ज्ञात हो कि इस साल इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। ये अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग 15 मई से शुरू हो चुकी है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा आर बद्री, हार्डी संधु, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन जैसे कलाकार नजर आएंगे।

इस तस्वीर में देखिए रणवीर सिंह का सतरंगी अंदाज…

जानिए फिल्म ’83’ में कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह से पहले कौन-सा एक्टर नजर आने वाला था…

वीडियो में देखिए रणवीर सिंह ने राखी सावंत को क्यों कहा आई लव यू…

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply