फिल्म ’83’ में कपिल देव का रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, कुछ इस तरह कर रहे हैं जमकर प्रैक्टिस

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'सिम्बा' के सक्सेस और 'गल्ली बॉय' (Gully Boy) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह आने वाली फिल्म '83' की तैयारी कर रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
फिल्म ’83’ में कपिल देव का रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, कुछ इस तरह कर रहे हैं जमकर प्रैक्टिस
रणवीर सिंह हाथ में गेंद उछालते हुए।

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘सिम्बा‘ के सक्सेस और ‘गल्ली बॉय’ (Gully Boy) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह आने वाली फिल्म ’83’ की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की जीत को दिखाया गया है। इस दौरान कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। रणवीर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम(Instagram) पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें, वह एक बॉल को मारते यानि शॉट लगाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने बैटिंग के दौरान पहने जाने वाली पूरी किट पहन रखी है। रणवीर सिंह ने इस फोटो को कैप्शन दिया है,’एंड द ग्लोरियय जर्नी बिगिंस…’ उन्होंने फिल्म के नाम और कपिल देव के नाम के आगे हैशटेग लगाया हुआ है। इतना ही उन्होंने कबीर खान और फिल्म 83 को टैग भी किया है।

रणवीर सिंह पिछले साल फिल्म के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था,’यह खेल के और देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, हमारा देश पहली बार वर्ल्ड कप जीत और विश्व में टॉप आ गया। दुनिया के नक्शे पर भारत ने अपनी मुहर लगा दी थी। भारत ने पहले दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम वेस्ट इंडीज को हराया। भारत ने इस मैच में वेस्ट इंडीज को 43 रन हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।’

यहां देखें रणवीर सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीर…

रणवीर सिंह ने कहा कि मैं हमेशा एक फिल्म करना चाहता था जो देश के लिए गर्व की बात करती हो। इस जीत की कहानी पूरी तरह से खो गई है और एक पूरी पीढ़ी है जिसे इस जीत और कहानी को जानने की जरूरत है। मैं इस फिल्म में काम करके बहुत खुश हूं।’ उन्होंने कहा कि फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाना बहुत ही कठिन और मेहनीत काम रहा।

यहां देखें रणवीर सिंह ने आलिया के बारे में क्या कहा…

 

यहां देखे रणवीर सिंह की तस्वीरें..

 

View this post on Instagram

Inferno

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply