प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट पर जब पाकिस्तानी महिला ने एक्ट्रेस को कहा पाखंडी, तो देसी गर्ल ने यूं लगाई क्लास

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के 'जय हिंद' वाले ट्वीट पर एक पाकिस्तानी महिला ने उन पर कुछ सवाल दागे थे। हाल ही में लॉस एंजेलेस में हो रहे ब्यूटीकॉन (Beautycon in LA) में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

  |     |     |     |   Updated 
प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट पर जब पाकिस्तानी महिला ने एक्ट्रेस को कहा पाखंडी, तो देसी गर्ल ने यूं लगाई क्लास
पाकिस्तानी महिला को लताड़ लगाती हुई एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (फोटो-गेट्टी इमेजस)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने बेबाक जवाब-सहज अंदाज और देश के प्रति अपनी ईमानदारी के लिए जानी जाती है। प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन होने के साथ-साथ यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर भी हैं। वहीं शनिवार रात लॉस एंजेलिस हो रहे एक ब्यूटीकॉन इवेंट (Beautycon event in Los Angeles) में प्रियंका को एक अजीबो-गरीब सिचुएशन का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रियंका ने सहजता से बदले में करारा जवाब दिया।

क्या था पूरा मामला?

लॉस एंजेलिस में हो रहे ब्यूटीकॉन इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा महिला सशक्तीकरण से लेकर ब्यूटी से जुड़े कई विषयों पर अपनी बात रख रही थी। इसी बीच दर्शकों में मौजूद एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका के एक ट्वीट का सहारा लेते हुए उन पर बरस पड़ी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

आपको बता दें की 24 फरवरी को प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था जय हिंद, लॉन्ग लिव इंडिया, इंडियन आर्म्ड फोर्सेस। इसी ट्वीट की बात करते हुए पाकिस्तानी महिला ने उन्हें इवेंट में ढोंगी-पाखंडी बुलाया था।

पाकिस्तानी महिला ने धावा बोलते हुए कहा की, आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। ऐसे में आप पाकिस्तान को न्यूक्लियर वॉर के लिए भड़का रही हैं। आपको किसी भी तरह से इसमें नहीं होना चाहिए। एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे लाखों लोग आपको पसंद करते हैं और उन्होंने आपके बिजनेस में सपोर्ट किया है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने उस महिला के चुप होने का इंतजार किया और फिर बदले में उस पाकिस्तानी महिला को करारा जवाब दिया।

अपनी बात को रकते हुए प्रियंका ने कहा की, मेरे बहुत सारे पाकिस्तानी दोस्त हैं। मेरे लिए लड़ाई-युद्ध कभी प्रिय नहीं रहा। मैं एक भारतीय हूं मेरा राष्ट मेरे लिए सबसे पहले है मैं एक सच्ची देशभक्त हूं। वहीं अपनी बात को जारी रखते हुए प्रियंका ने आगे कहा, मुझे माफ करें अगर मैंने कभी अपने चाहने वालों के विचारों और भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो। मुझे लगता है कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। वैसे ही जैसे शायद आप भी करती हों। जिस तरह आप मेरे पास आईं, शोर मत करिए हम सभी लोग यहां प्यार के लिए हैं। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा की इस हाजिरजवाबी की हर तरफ सराहना हो रही है।

ये भी पढ़ें: बैचलर पार्टी एन्जॉय करते हुए प्रियंका चोपडा ने शेयर की फोटो, निक जोनस की मॉम ने किया ये कमेंट

बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा जैसा खूबसूरत बस ये काम रोज कर लीजिए…

 

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply