प्रियंका चोपड़ा को मिली सबसे सशक्त महिला का खिताब, यूएसए टुडे ने टॉप 50 पॉवर आइकन लिस्ट में किया शामिल

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक अलग मुकाम हासिल किया है। इसके चलते उन्हें अमेरिका की 'यूएसए टुडे' की पावर आइकन सूची में मनोरंजन वर्ग में टॉप 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शमिल किया गया है।

  |     |     |     |   Updated 
प्रियंका चोपड़ा को मिली सबसे सशक्त महिला का खिताब,  यूएसए टुडे ने टॉप 50 पॉवर आइकन लिस्ट में किया शामिल
डिजाइनर एली साब के ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक अलग मुकाम हासिल किया है। इसके चलते उन्हें अमेरिका की ‘यूएसए टुडे’ की पॉवर आइकॉन सूची में मनोरंजन वर्ग में टॉप 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शमिल किया गया है। इसी सूची में वह महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव किए या प्रतीकात्मक काम किए। प्रियंका चोपड़ा ने मेरिल स्ट्रीप, जेनिफर लॉरेंस, बेयोंस और कई पॉपुलर महिलाओं के साथ मंच साझा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस टॉप 50 लिस्ट में शामिल होने पर खुशी जताई है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि शक्ति एक ऊर्जा है जो उन्हें मजबूती देती है कि जिन्हें वो प्यार करते हैं उन्हें सशक्त करें। उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में शामिल होना उनके लिए आगे के दरवाजे खोलने जैसा है। इससे वह अपने सपनों को हकीकत में बदलने की क्षमता पर विश्वास होता है कि वह क्या करना चाहती थी।

ये उपलब्धि खास तरह की भावना पैदा करती है

प्रियंका चोपड़ा ने इस बात को भी माना कि किस तरह उन्हें इन अद्भुत महिलाओं के साथ एक मंच साझा करने का विशेषाधिकार प्राप्त है, जिन्होंने अपनी चुनौतियों का सामना किया और सपनों को वास्तविक बनाया है और अब अपने करियर में सभी से ऊपर हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि की एक खास तरह की भावना महसूस करवाते हैं।

फोर्ब्स और वैराइटी की टॉप प्रभावशाली लिस्ट में शामिल

प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले 2018 में फोर्ब्स 100 सबसे प्रभावशाली लिस्ट में शमिल रही हैं और इसी तरह पिछले साल दिसंबर में वैराइटी की 500 सबसे प्रभावशाली लिस्ट में शामिल रहीं। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘द स्काई इज पिंक’ में फरहान अख्तर और जायरा हुसैन के साथ नजर आएंगी। फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply