कमाई के मामले में निक जोनस से आगे हैं प्रियंका चोपड़ा, शादी के बाद हो जाएंगे इतने धनवान

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं...

  |     |     |     |   Updated 
कमाई के मामले में निक जोनस से आगे हैं प्रियंका चोपड़ा, शादी के बाद हो जाएंगे इतने धनवान

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधकर एक दूसरे के होने जा रहे हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से कमाई के मामले में कई आगे है। जहां प्रियंका की कमाई का नेट वर्थ करीब 200 करोड़ रुपये है। तो वहीं, निक जोनस कमाई के मामले में उनसे थोड़ा पीछे रह गए हैं। निक जोनस का नेट वर्थ  करीब 171 करोड़ रुपये है। यादि बात करें दोनों के नेट वर्थ की तो वो 371 करोड़ रूपए है। यानी शादी के बाद दोनों डबल धनवान होने वाले हैं।

चाहे मिस वर्ल्ड का खिताब हो या बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस करने का प्रियंका ने हमेशा कमाल किया है। बॉलीवुड में एक शक्तिशाली एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने विश्व स्तर पर अपनी जगह बनाई हैं और हाल ही में वह कई प्रोजेक्ट्स में भी बिजी है। 2015 में प्रियंका ने अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको में अहम भूमिका निभाकर सभी लोगों को दिल जीता था, जिसमें उन्होंने एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश का रोल निभाया था। इस साल की शुरुआत में क्वांटिको सीरीज को बंद कर दिया गया था, इसके तीसरे सीजन के बाद इसे खत्म किया गया था।

क्वांटिको ने प्रियंका को विदेश में नाम कमाने में मदद की थी और सीरिज में काम करते हुए उन्हें अपना पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट मिला। उन्होंने पिछले साल बेवॉच के साथ अपनी शुरुआत की जिसमें उन्होंने विलने का रोल निभाया लेकिन आलोचकों और प्रशंसकों ने उनके रोल की तारीफ की।बॉलीवुड में वापस आकर प्रियंका ने अब शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक साइन की है जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस इरफान खान नजर आने वाले हैं। इतना ही एक्ट्रेस ने अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में भी काम करने का फैसला लिया था, जिसमें वो मुख्य भूमिका में सलमान खान के साथ नजर आने वाली थी।

प्रियंका ने अपने पर्पल पेबल्सपिक्चर्स के तहत अपनी कई फिल्मों के जरिए हाथ भी अजमाया है। इसके अलावा उनके पास कई ब्रांड समर्थन भी है, जो प्रियंका की कमाई में शामिल है। फोर्ब्स के मुताबिक, चोपड़ा ने 2017 में करीब 11 मिलियन डॉलर (77 करोड़ रुपये) कमाए। टैक्स के बाद उन्होंने 8 मिलियन डालर (56 करोड़ रुपये) का घर लिया। याहू वित्त का अनुमान है कि उनका नेट वर्थ $ 28 मिलियन (200 करोड़ रुपये) है।

निक जोनस नहीं है किसी से कम…

वहीं, यदि बात करें निक जोनस की तो उनकी खुद की अलग फैन फॉलोइंग्स है। वह केवल 12 वर्ष के थे जब वो और उनके भाइयों केविन और जो को कोलंबिया रिकॉर्ड्स द्वारा एक बैंड के रूप में साइन किए गए था। बैंड ने डिज्नी चैनल साउंडट्रैक के साथ लोकप्रियता हासिल की और उनके एल्बम जोनस ब्रदर्स (2007) ने बिलबोर्ड हॉट 100 में प्रवेश करने के बाद दो मिलियन कोपियां बेचीं थी।

जोनस भाइयों ने हन्ना मोंटाना पर आकर उस समय लोगों के मन में जबरदस्त धमाल मचा दिया था और डेमी लोवेटो के साथ कैंप रॉक में भी दिखाई दिए थे।जोनस ब्रदर्स बैंड के टूट जाने के बाद निक ने अपना सोलो करियर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया। चेन के रिलीज होते ही वह चार्ट पर वापस आ गए और बिलबोर्ड हॉट 100 पर सोलो एक्ट्रेस के रूप में उनका पहला शीर्ष दस हिट बन गया।

निक ने कॉमेडी हॉरर सीरिज स्क्रिम क्वींस में एक बेहतरीन भूमिका के साथ खुद को एक एक्टर के रूप में पेश किया था। उन्हें आखिरी बार रिलीज हुई जूमजी फिल्म में ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन के साथ देखा गया था। सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, निक वर्थ $ 25 मिलियन (171 करोड़ रुपये) है। प्रियंका और निक के पास कुल 371 करोड़ रुपये का नेट वर्थ है।

यहां देखिए प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी डिटेल…

यहां देखिए प्रियंका-निक जोनस की शादी से जुड़ी तस्वीर…

एयरपोर्ट पर ऐसे हुए थे कपल स्पॉट…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply