प्रियंका चोपड़ा पर फिर भड़की पाकिस्तानी महिला, कहा- यूनाइटेड नेशन के एंबेसडर को ये शोभा नहीं देता

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पाकिस्तानी महिला (Priyanka Chopra Pakistani Woman Controversy) के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस महिला ने प्रियंका को पाखंडी कहा था उसने अब ट्वीट के जरिए अपना पक्ष रखा है।

  |     |     |     |   Published 
प्रियंका चोपड़ा पर फिर भड़की पाकिस्तानी महिला, कहा- यूनाइटेड नेशन के एंबेसडर को ये शोभा नहीं देता
प्रियंका चोपड़ा पर फिर पाकिस्तानी महिला भड़की(फोटो:ट्विटर)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का कुछ वक्त पहले लॉस एंजेलिस में पाकिस्तानी महिला के साथ ब्यूटीकॉन इवेंट में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस इवेंट के दौरान आयशा मलिक (Ayesha Malik) नाम की महिला प्रियंका चोपड़ा पर न्यूक्लियर वॉर को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उन पर चिल्ला पड़ी थी और उनके ट्वीट पर सवाल किया था। इस पर देसी गर्ल ने जवाब देते हुए कहा था कि वो कभी युद्ध को बढ़ावा नहीं देती हैं और राष्ट्र उनके लिए सबसे पहले है और वो एक सच्ची देशभक्त हैं।

अब इस मामले में आयशा ने अपना पक्ष रखते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। अपने इस पोस्ट में आयशा ने लिखते हुए कहा, ”प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Controversy) पर चिल्लाने वाली वो लड़की मैं ही हूं। उनके मुंह से ये सुनना बहुत मुश्किल रहा कि हम पड़ोसी हैं और हमें एक-दूसरे का प्यार करना चाहिए। आपको ये सलाह आपके प्रधानमंत्री को देनी चाहिए। भारत और पाकिस्तान दोनों खतरे में हैं। उन्होंने न्यूक्लियर युद्ध के पक्ष में ट्वीट किया है।’

देखिए ये ट्वीट…

इसके अलावा एक दूसरे ट्वीट में आयाशा ने लिखा- ‘ये मुझे उस दौर में ले गया जब मैं ब्लैकआउट के कारण अपने परिवार से बात नहीं कर पाई थी, मैं डरी और घबराई हुई थी। उन्होंने इस पूरे नरेटिव को घुमा दिया और मुझे बुरे तौर पर पेश किया। यूनाइटेड नेशन के एंबेसडर को ये शोभा नहीं देता है।’ इतना ही नहीं, इस महिला ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है।

देखिए आयशा का दूसरा ट्वीट…

देखिए ये वीडियो क्लिप…

बता दें कि प्रियंका ने पुलवामा अटैक के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक की कामयाबी पर ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘जय हिंद (हिंदुस्तान अमर रहे।), भारतीय सेना।’ इसी पर ट्वीट पर पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका से सवाल पूछा कि आप शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना अंबेसडर हैं और आप पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को अपने ट्वीट के जरिए बढ़ावा दे रही हैं। एक पाकिस्तानी के रूप में, लाखों लोगों ने, मेरे जैसे लोगों ने आपका समर्थन किया है।’

काइली जेनर के पड़ोसी हैं प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, तस्वीरों में देखिए ‘निकयांका’ का 45 करोड़ का घर…

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा का बरेली से हॉलीवुड तक का सफर…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply