जानिए कौन है मीका सिंह की होने वाली दुल्हन आकांक्षा पुरी, फेमस बिग बॉस कंटेस्टेंट को कर चुकी है डेट

आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) मीका सिंह (Mikka Singh) को 13 -14 साल जानती हैं। और अब आकांक्षा पुरी मीका सिंह (Mikka Singh) की दुल्हनिया बन गई है। 'मीका दी वोटी' में एंट्री करने पर आकांक्षा पुरी ने कहा था, 'किंग की क्वीन तो एक ही होगी और वो मैं हूं।' एक्ट्रेस की जिंदगी की बात करे तो 26 जुलाई 1988 को इंदौर, मध्य प्रदेश में जन्मी आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) आज सफल एक्ट्रेस और मॉडल हैं।

  |     |     |     |   Updated 
जानिए कौन है मीका सिंह की होने वाली दुल्हन आकांक्षा पुरी, फेमस बिग बॉस कंटेस्टेंट को कर चुकी है डेट

मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपनी दुल्हनिया के तलाश में थे। वही अब मीका सिंह ने अपने शो ‘मीका दी वोहती’ में अपनी दुल्हनिया ढूढ़ ली हैं। आखिरकार मीका सिंह की बेस्टी आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने ‘मीका दी वोहती’ शो को जीत लिया है। आकांक्षा पुरी कुछ हफ्ते पहले मीका के स्वयंवर शो में वाइल्ड कार्ड के रूप में शामिल हुई थीं।

शो में शामिल होने के दौरान आकांक्षा पुरी ने बताया कि, जब उन्होंने और लड़कियों को अपने बेस्टी मीका सिंह (Mika Singh) का दिल  जीतने की कोशिश करते देखा तो उन्हें बुरा लगा। आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने कहा कि वह उनकी अच्छी दोस्त थीं, और उनमें वे सभी गुण हैं जो वह एक पार्टनर में देखती हैं। ऐसे में उनकी दुल्हनिया आकांक्षा पुरी ने शो ‘मीका दी वोहती’ में मीका सिंह (Mika Singh) और उनका दिल दोनों जीत लिया हैं। लेकिन’ क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन हैं आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ?

आकांक्षा पुरी

कौन हैं आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ?

 

आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) मीका सिंह को 13 -14 साल जानती हैं। आकांक्षा का कहना है कि वो चाहती थी कि  उनका दोस्त ही उनका लाइफ पार्टनर बने। वही ‘मीका दी वोटी’ में एंट्री करने पर आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने कहा था, ‘किंग की क्वीन तो एक ही होगी और वो मैं हूं।’ एक्ट्रेस की जिंदगी की बात करे तो 26 जुलाई 1988 को इंदौर, मध्य प्रदेश में जन्मी आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) आज सफल एक्ट्रेस और मॉडल हैं। आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) इंदौर, मध्य प्रदेश में ही बड़ी हुई। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंदौर के एक स्कूल से की और ग्रेजुएशन भी इंदौर से किया। आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के पिता आर के पुरी “सहायक पुलिस आयुक्त” यानी ASP है। उनकी मां एक गृहिणी हैं।

आकांक्षा पुरी

पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप :

आकांक्षा पूरी की पर्सनल लाइफ की बात करे तो साल 2017 में आकांक्षा टीवी एक्टर पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में थी। सोनी टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में आकांक्षा और पारस एक साथ नजर आये तभी दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ी और फिर साल 2017 से रिलेशनशिप में दोनों साथ रहे। वही पारस ने अपने हाथ में साल 2019 में आकांक्षा के नाम का टैटू भी अपनी कलाई में बनवाया था। उसके बाद इस कपल ने बिग बॉस 13 में एंट्री की लेकिन इस दौरान कई उलझनों के बीच दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और अलग भी हो गए।

फिल्मी दुनिया में रखा कदम :

गौरतलब हैं की आकांक्षा (Akanksha Puri) एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले किंगफिशर एयरलाइंस के लिए एक एयर होस्टेस के रूप में काम करती थी। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आकांक्षा ने साल 2013 में अपनी पहली तमिल फिल्म “एलेक्स पांडियन” से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया। उसके बाद साल 2015 में उन्होंने हिंदी फिल्म “कैलेंडर गर्ल्स 2015” से बॉलीवुड में कदम रखा। इतना ही नहीं आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) साल 2017 में पौराणिक टीवी शो “विघ्नहर्ता गणेश” में देवी पार्वती की भूमिका निभानेनजर आई थी। आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने अभी तक तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी जैसी कई भाषाओं में काम कर चुकी हैं।

 

कैटरीना कैफ ने शेयर की मालदीव वेकेशन की लेटेस्ट तस्वीरें, खूबसूरत मुस्कान से जीता फैंस का दिल

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Shikha Trivedi

हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply