Maidaan Movie: बोनी कपूर ने की फिल्म की मुहूर्त पूजा, अर्जुन कपूर को टीका लगाते आए नजर, देखिए तस्वीरें

मैदान फिल्म (Maidaan Movie) की मुहूर्त पूजा में बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपने बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को टीका लगाते नजर आए। अजय देवगन (Ajay Devgn) की इस फिल्म का निर्देशन 'बधाई हो' के डायरेक्टर अमित शर्मा कर रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Maidaan Movie: बोनी कपूर ने की फिल्म की मुहूर्त पूजा, अर्जुन कपूर को टीका लगाते आए नजर, देखिए तस्वीरें
मैदान फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। (फोटो- ट्विटर)

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान (Maidaan Movie) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बीते बुधवार को फिल्म का मुहूर्त शॉट रखा गया था। मुहूर्त पूजा के दौरान फिल्म के निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपने परिवार के साथ सेट पर नजर आए। बोनी कपूर के बच्चे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), अंशुला कपूर और खुशी कपूर वहां मौजूद थे। पूजा के समय वह अर्जुन को टीका लगाते दिखे। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

मैदान फिल्म में अजय देवगन के साथ नेशनल अवॉर्ड विनर साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नजर आएंगी। यह फिल्म फुटबॉल पर आधारित है। अजय देवगन फुटबॉल खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल टीम के चर्चित कोच सैयद अब्दुल रहीम के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में 1952 से लेकर 1962 तक के भारतीय फुटबॉल के इतिहास को दिखाया जाएगा। दरअसल इस दौर को भारतीय फुटबॉल का सुनहरा दौर माना जाता है। साल 1956 में हुए ओलंपिक में भारतीय फुटबॉल टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

‘मैदान’ का निर्देशन बधाई हो फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा कर रहे हैं। बोनी कपूर, अरुणावा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म की अन्य कास्टिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह फिल्म अगले साल के मध्य में रिलीज होगी।

जान्हवी कपूर ने मैदान फिल्म का पोस्टर शेयर किया…

बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने सोशल मीडिया पर मैदान फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘इस फिल्म के लिए बहुत गौरवान्वित और उत्साहित हूं। भारतीय फुटबॉल के सुनहरे वर्षों की अनसुनी कहानी को जानने का इंतजार नहीं कर सकती। बेस्ट ऑफ लक पापा।’

मैदान फिल्म की मुहूर्त पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं…

जानिए अजय देवगन को किस चीज से सबसे ज्यादा लगता है डर…

वीडियो में देखिए अजय देवगन ने उम्र को लेकर क्या फनी जवाब दिया…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply