कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने खोले बेडरुम सीक्रेट्स, बताई फेवरेट सेक्स पोजीशन

करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण (koffee with karan 7) का नया सीजन जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार शो अपने अनोखे थीम के चलते सुर्ख़ियों में हैं। कॉफी विद करण सीजन 7 इस बार 7 जुलाई से हॉटस्टार पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

  |     |     |     |   Updated 
कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने खोले बेडरुम सीक्रेट्स, बताई फेवरेट सेक्स पोजीशन
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह (फोटो: इंस्टाग्राम)

करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण (koffee with karan 7) का नया सीजन जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार शो अपने अनोखे थीम के चलते सुर्ख़ियों में हैं। कॉफी विद करण सीजन 7 इस बार 7 जुलाई से हॉटस्टार पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के पहले एपिसोड की झलक सामने आ गई है। शो के पहले एपिसोड के गेस्ट होंगे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh)। पहले ही एपिसोड में आलिया और रणवीर ने अपनी शादी से जुड़े कई राज खोले हैं।

आलिया और रणवीर को लेकर कॉफी विद करण का नया प्रोमो आया है, जिसमें करण जौहर दोनों के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि आलिया और रणवीर ने शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। जो बातें उनके फैंस को अब तक नहीं पता, दोनों ने वो सबकुछ खुलकर बताया।

करण जौहर ने आलिया से पूछा कि उन्हें शादी के बाद कौन सी चीज से सबसे ज्यादा डर लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण के कुछ ऐसे ही सवाल पर आलिया जवाब देती हैं, ‘सुहागरात जैसी तो कोई चीज ही नहीं होती है। आप बिल्कुल थक चुके होते हैं।’

वहीं एक सवाल के जवाब में रणवीर सिंह बताते हैं कि उनकी फेवरेट सेक्स पोजिसन्स कौन सी हैं। यहां तक कि वो गाना गाते हुए बताते हैं कि वो सेक्स को कैसे एंजॉय करते हैं।

करण जौहर के शो के पहले एपिसोड का प्रोमो देखकर तो ऐसा लगता है कि शो बड़ा ही मजेदार होने वाला है। प्रोमो में रणवीर और आलिया की केमेस्ट्री तो देखते बन रही है। दोनों करण के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

प्रतीक सहजपाल ने खतरों के खिलाड़ी में किये खतरनाक स्टंट! अब बताया कि वह क्या करना चाहते हैं?

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , ,

    Leave a Reply