फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, देखिए कितने लुक में हैं जॉन अब्राहम?

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' यानी 'रॉ' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो गया है। यह फिल्म इस साल 12 अप्रैल को रिलीज होगी।

  |     |     |     |   Updated 
फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, देखिए कितने लुक में हैं जॉन अब्राहम?
जॉन अब्राहम की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' 12 अप्रैल को रिलीज होगी।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम सीरियस किरदारों वाली फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। पिछले साल जॉन की फिल्म ‘परमाणु’ और ‘सत्यमेव जयते’ रिलीज हुई थीं। ‘परमाणु’ में वह भारतीय सेना के एक ऐसे अफसर की भूमिका में नजर आए थे जिसने पोखरण में परमाणु परीक्षण कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। वहीं ‘सत्यमेव जयते’ में वह भ्रष्ट पुलिसवालों को सबक सिखाते हुए नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। बहरहाल एक बार फिर जॉन अपनी फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ यानी ‘रॉ’ से खलबली मचाने के लिए तैयार हैं। कुछ देर पहले जॉन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है।

फिल्म के पहले पोस्टर में जॉन अब्राहम बेहद धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। बड़े ही स्टाइल से जॉन ने मुंह में सिगरेट दबाई हुई है। लंबे बाल, क्लीन शेव लुक, चेक शर्ट और हाफ स्वेटर पहने हुए जॉन को देख 70 के दशक की फिल्मों के हीरो को देखने जैसा अहसास हो रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड पर अगर आप गौर करेंगे तो जान पाएंगे कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम कई लुक्स में नजर आने वाले हैं। पोस्टर पर लिखा है, ‘हमारा हीरो, उनका जासूस।’ पोस्टर के कैप्शन में जॉन ने लिखा है, ‘एक आदमी, कई चेहरे, एक मिशन- अपने देश की रक्षा करना। पेश कर रहे हैं रोमियो को जोकि ‘रॉ’ से है। एक देशभक्त की सच्ची कहानी पर आधारित।’

देखें जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ का फर्स्ट पोस्टर…

15 लुक्स में नजर आएंगे रोमियो जॉन अब्राहम

बताते चलें कि यह फिल्म भारत की खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ के एक बड़े एजेंट के जीवन पर आधारित है। फिल्म में जॉन अब्राहम 26 साल के लड़के से लेकर 85 साल के बुजुर्ग समेत करीब 15 अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे। इस फिल्म को भारत के अलावा नेपाल में भी शूट किया गया है। फिल्म की शूटिंग का अभी कुछ हिस्सा बाकी है। पहले इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत को साइन किया गया था, लेकिन डेट्स की वजह से उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी।

फिल्म की कहानी सुनते ही राजी हो गए थे जॉन अब्राहम

सुशांत के बाद मेकर्स ने जॉन को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया और फिल्म की कहानी सुनते ही जॉन फट से राजी हो गए। रॉबी ग्रेवाल इस फिल्म के निर्देशक और धीरज वाधवा और अजय कपूर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 12 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर जॉन अब्राहम के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अब बस उन्हें इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

देखें जॉन अब्राहम की तस्वीरें और वीडियो…

View this post on Instagram

My Bailey, my bike… my sanity.

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on

देखें यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply