Coronavirus: चीन में फिर शुरू हुई चमगादड़ की बिक्री, जावेद जाफरी ने कहा- हम नहीं सुधरेंगे…

चीन से एक बार फिर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि वहां पर चमगादड़, बिल्ली, कुत्ते और मेंढक के मांस की बिक्री फिर से शुरू हो गई है। इस बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने गुस्सा जाहिर किया है।

  |     |     |     |   Updated 
Coronavirus: चीन में फिर शुरू हुई चमगादड़ की बिक्री, जावेद जाफरी ने कहा- हम नहीं सुधरेंगे…
चीन में फिर शुरू हुई चमगादड़ की बिक्री

कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते दुनिया भर के कई देशों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। दुनिया की रफ़्तार थम गई है। लोगों की जिंदगी घरों में कैद हो गई है। वहीं चीन से एक बार फिर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि वहां पर चमगादड़, बिल्ली, कुत्ते और मेंढक के मांस की बिक्री फिर से शुरू हो गई है। इस बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने गुस्सा जाहिर किया है।

जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने गुस्सा जताते हुए अपने ट्वीट में लिखा है “हम नहीं सुधरेंगे, चीन ने फिर से चमगादड़ की ब्रिकी शुरू।” इसके साथ ही जावेद जाफरी ने गुस्से वाली इमोजी भी शेयर की है। जावेद जाफरी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस पर यूजर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

Coronavirus: कोरोना से जंग को पीएम मोदी की रणनीति, PM आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा

इससे पहले बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने भी चीन पर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “आज ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हजारो मील दूर एक देश में एक इंसान को अनुभव करना था कि चमकादड़ खाना कैसा होता है।” इमरान ने अपने ट्वीट में चीन का नाम न लेते हुए उस पर इशारों ही इशारों में चमकादड़ लिखते हुए निशाना साधा है। सभी जानते हैं कि कुछ दिनों पहले चीन से ही चमकादड़ खाने वाले कई वीडियो सामने आए थे।

बता दें कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 2000 पार कर गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 2004 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस से अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply