इमरान खान की इस फिल्म से जुड़ा है ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शुरुआत का किस्सा, जानिये क्या है माजरा

फिल्म 'जाने तू या जाने ना' (Jaane Tu... Ya Jaane Na) 4 जुलाई 2008 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 14 साल हो चुके हैं। इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) इस फिल्म में लीड भूमिका में थे। फैंस ने इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान को अपनी नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) का आईडिया यहीं आया था?

आमिर खान के भांजे इमरान खान (Imran Khan) की फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ (Jaane Tu… Ya Jaane Na) 4 जुलाई 2008 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 14 साल हो चुके हैं। इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) इस फिल्म में लीड भूमिका में थे। फैंस ने इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान को अपनी नई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) का आईडिया यहीं आया था?

जब फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ का प्रीमियर इवेंट हुआ उस दौरान आमिर खान (Aamir Khan) और अतुल कुलकर्णी के बीच कुछ बातचीत हुई थी। दोनों ने इंडस्ट्री के प्रति अपने प्यार और फॉरेस्ट गंप (Forrest Gump) फिल्म को लेकर चर्चा की थी। दोनों सितारों की फिल्म को एक ही राय सामने आई। दोनों का मानना था कि ये फिल्म दूर-दूर लोगों तक पहुंचनी चाहिए। इसी बातचीत के बाद अतुल कुलकर्णी ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ लिखने के लिए प्रेरित महसूस किया था।

अब ‘लाल सिंह चड्ढा’ के आइडिया को फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ के साथ 14 साल हो चुके हैं। इस प्रोडक्शन के पीछे सिर्फ एक ही मकसद था कि एक मासूम लड़के की कहानी को बयां करना। कैसे ये लड़का खुशी के साथ जीवन जीने का रास्ता ढूंढता है। इस तरह की कहानियों को बंद डिब्बे के अंदर रखने के बजाए उन्हें बताया जाना चाहिए। ये फिल्म प्यार का प्रतीक है और इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत लगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान प्रोडक्शंस को फॉरेस्ट गंप के राइट्स हासिल करने में करीब 8 साल लग गए थे। ऐसे में बिना किसी शक के कहा जा सकता है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ आमिर खान प्रोडक्शंस की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है।

प्रतीक सहजपाल ने खतरों के खिलाड़ी में किये खतरनाक स्टंट! अब बताया कि वह क्या करना चाहते हैं?

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.