इस दिन होगा रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म ‘गल्ली बॉय’ का ट्रेलर रिलीज, डेढ़ मिनट के इस Video से हुआ खुलासा

गल्ली बॉय के मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर खुलासा कर दिया है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डेढ़ मिनट का एक वीडियो शेयर किया है।

  |     |     |     |   Updated 
इस दिन होगा रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म ‘गल्ली बॉय’ का ट्रेलर रिलीज, डेढ़ मिनट के इस Video से हुआ खुलासा
रणवीर सिंह ने डेढ़ मिनट का एक वीडियो शेयर किया है।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म गल्ली बॉय के नए पोस्टर रिलीज होने बाद अब ट्रेलर रिलीज की डेट सामने आ गई है। गल्ली बॉय के मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर खुलासा कर दिया है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डेढ़ मिनट का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को देखकर आपको जोया अख्तर के डायरेक्शन की झलक देखने को मिल जाएगी। वीडियो में कलकी कोचिन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुईं नजर आ रहीं हैं।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज हो जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह रैप करते हुए नजर आएंगे। शेयर किए गए वीडियो में आलिया भट्ट के कई शॉट्स आपको उड़ता पंजाब की आलिया की याद दिलाएंगे। जहां वो बीहड़ और सिंपल सी नजर आ रहीं हैं। वहीं कल्कि कोचलिन एक लापरवाह लड़की की भूमिका निभाती दिख रही हैं। यह वीडियो एक तरह का फिल्म का टीजर है। इसमें गल्ली बॉय का सफर दिखाया गया है।

देखिए रणवीर सिंह द्वारा शेयर किया गया वीडियो…

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)  की यह फिल्म 69वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए भी चुनी जा चुकी है। बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 69वां संस्करण इस साल 7 से 17 फरवरी तक चलेगा। इसके साथ ही रणवीर सिंह के पास करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘तख्त’ भी है, जिसमें उनके साथ करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल और अनिल कपूर हैं बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

वहीं फिल्म के दो और पोस्टर सामने आएं थे। एक पोस्टर में तो रणवीर सिंह का चेहरा नजर आ रहा है उन्होंने ब्लू कलर की हुडी पहनी हुई थी । इसके साथ ही उस पोस्टर में रणवीर सिंह के चेहरे के बगल में कुछ बेहद ही महीन अक्षरों में लिखा हुआ था। जैसे मानों कोई लेटर हो। हालांकि उसमें लिखा क्या है वो पूरी तरह से नजर नहीं आ रहा है। वेल रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म का आपको ये वीडियो कैसा लगा हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए रणवीर सिंह का ये वीडियो…

देखिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इंस्टा तस्वीरें…

View this post on Instagram

Gully Boy❤️🎧 #14thFeb #ApnaTimeAayega

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

View this post on Instagram

Gully Boy💙 #ApnaTimeAayega

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply