रोहित शेट्टी के बाद, अजय देवगन ने बढ़ाये मदद की हाथ, FWICE को दिया 51 लाख रूपए का डोनेशन

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के बाद, अब तन्हाजी एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने मज़दूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसकी जानकारी फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने एक ट्वीट के ज़रिए जानकारी दी है

  |     |     |     |   Published 
रोहित शेट्टी के बाद, अजय देवगन ने बढ़ाये मदद की हाथ, FWICE को दिया 51 लाख रूपए का डोनेशन
अजय देवगन (फोटो:इंस्टाग्राम)

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के बाद, अब तन्हाजी एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने मज़दूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसकी जानकारी फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने एक ट्वीट के ज़रिए जानकारी दी है कि अजय देवगन ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोइस (FWICE) के लिए योगदान किया हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) के वजह से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है। इसके वजह से गरीब और मजदूर की रोज की आमदनी बंद हो गई है इसके वजह से FWICE ने फंड जमा कर उनकी मदद करने का फैसला किया है।

बता दें, अजय देवन ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोइस (FWICE) को को 51 लाख रुपये डोनेट किए हैं। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक ट्वीट के ज़रिए जानकारी देते हुए अजय देवगन का धन्यवाद कर रहे है। उन्होंने ट्वीट में लिखा हैं, “Dear @ajaydevgn, we thank U for your generous contribution of ₹51 lakhs towards @fwice_mum, for the benefit of our 5 lakh #CineWorkers. U have proved time & again, especially in times of crisis, that U are a real life #Singham. God bless U.”

बता दें, पहले भी फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने भी इन मज़दूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। उन्होंने FWICE को 51 लाख रुपये डोनेट किए थे। वहीँ सलमान खान (Salman Khan) ने FWICE के 25000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं।

बता दें कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भारत में भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 1500 पार कर गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1611 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Mamta Hatle



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , ,

    Leave a Reply