GQ इंडिया मैगजीन के लिए दीपिका पादुकोण ने कराया फोटोशूट, मोनॉकनी में कहर ढा रहीं ‘बाजीराव की मस्तानी’

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने GQ इंडिया मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। मोनॉकनी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी यह तस्वीरें देखकर आप भी उनकी अदाओं पर फिदा हो जाएंगे।

  |     |     |     |   Published 
GQ इंडिया मैगजीन के लिए दीपिका पादुकोण ने कराया फोटोशूट, मोनॉकनी में कहर ढा रहीं ‘बाजीराव की मस्तानी’
व्हाइट मोनॉकनी में दीपिका पादुकोण कहर ढा रही हैं।

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में GQ इंडिया मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। उनका यह फोटोशूट मैगजीन के दिसंबर अंक के लिए कराया गया है। मोनॉकनी में पोज दे रहीं दीपिका का एक बार फिर मॉडलिंग वाला अंदाज देखने को मिला। व्हाइट मोनॉकनी में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनकी यह तस्वीरें देखकर आपको भी उनसे प्यार हो जाएगा।

GQ इंडिया मैगजीन के दिसंबर अंक की वह कवर गर्ल हैं। GQ इंडिया ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर दीपिका की तस्वीरों को शेयर किया है। व्हाइट मोनॉकनी, ब्लू कलर की बिकिनी और ब्लैक ड्रेस में पोज दे रहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक बार फिर हमें अलग अंदाज देखने को मिला। दीपिका इससे पहले भी कई मैगजीन्स के लिए हॉट फोटोशूट करवा चुकी हैं।

देखिए दीपिका पादुकोण का फोटोशूट…

फोटो क्रेडिटः GQ इंडिया

GQ इंडिया मैगजीन की 10वीं एनिवर्सरी पर दीपिका बनीं कवर गर्ल

मैगजीन की 10वीं एनिवर्सरी पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को कवर गर्ल बनाने का फैसला किया गया था। दीपिका की फोटो के साथ मैगजीन ने कैप्शन लिखा है, ‘फीयरलेस एंड फैब्युलस।’ फोटोशूट में दीपिका के वाइल्ड लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है। गुरुवार को शेयर की गई तस्वीरों को अभी तक इंस्टाग्राम पर हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। दीपिका के फैंस फोटोज़ पर कमेंट भी कर रहे हैं।

भारतीय परिधानों में भी खूब जंचती हैं दीपिका पादुकोण

बताते चलें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जितना वेस्टर्न आउटफिट्स में सुंदर दिखती हैं, इतना ही वह भारतीय परिधानों में भी जंचती हैं। अपनी शादी और रिसेप्शन के समय दीपिका इंडियन ट्रेडिशनल लुक में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, तो वहीं उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी कुछ कम नहीं लग रहे थे। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 14 और 15 नवंबर को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से इटली के लेक कोमो में शादी की। जिसके बाद उन्होंने बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी थी।

देखिए दीपवीर के रिसेप्शन का ये वीडियो…

देखिए दीपवीर की शादी से जुड़ी तस्वीरें…

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply