Mr India Movie: फिल्म मिस्टर इंडिया का बनेगा रीमेक, बोनी कपूर ने स्टारकास्ट को लेकर दी ये हिंट

अनिल कपूर (Anil Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi)की आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया (Mr India Movie)' के रीमेक को लेकर बोनी कपूर ने बात की। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के रीमेक के बाद इसकी फ्रेंचाइजी भी आएगी।

  |     |     |     |   Updated 
Mr India Movie: फिल्म मिस्टर इंडिया का बनेगा रीमेक, बोनी कपूर ने स्टारकास्ट को लेकर दी ये हिंट
बोनी कपूर जल्द 'मिस्टर इंडिया' का रीमेक बनाएंगे(फोटो:विरल/मानव)

1987 में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi)की आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया (Mr India Movie)’ के रीमेक की खबरें लंबे वक्त से आ रही थी। अब तक इसे लेकर सिर्फ कयासें लगाई जा रही थी। लेकिन अब इसे लेकर फिल्ममेकर बोनी कपूर ने पहली बार बात की है। उन्होंने इसके रीमेक और आगे की प्लानिंग ऐसी कई चीजों के बारे में बताया।

‘मिस्टर इंडिया’ के रीमेक के बारे में मिड-डे से बात करते हुए बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने कहा, ‘पहले इस फिल्म का रिबूट बनेगा इसके बाद इसकी फ्रेंचाइजी की शुरूआत होगी। इसे आज के हिसाब से बनाया जाएगा। हमारे दिमाग में इससे जुड़ी बेसिक बातें हैं। हालांकि, हमने इसके टाइमलाइन को लेकर अभी कुछ तय नहीं किया है। लेकिन ये भी जल्द हो जाएगा।

आगे मिस्टर इंडिया फिल्म को याद करते हुए बोनी कपूर ने कहा-

ये फिल्म उस वक्त 4 करोड़ के बजट में बनी थी। इसके लिए हम वर्सोवा बीच पर एक बड़ा सेट तैयार किया था। फिल्म के कॉस्ट्यूम देखकर मैं काफी खुश हुआ था। अमरीश पुरी का मौगेम्बो का किरदार आयकॉनिक था। उन्होंने इसमें जान डाल दी थी। वहीं, श्रीदेवी ने इस फिल्म के बाद लोगों का अपने प्रति नजरिया बदलने में कामयाब हुईं थी। इस फिल्म से पहले लोग उन्हें सिर्फ एक ग्लैमरस स्टार के तौर पर देखते थे। लेकिन इसके बाद वो एक दमदार एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने लगी। अनिल कपूर भी फिल्म के बाद बेहतरीन परफॉर्मर के तौर पर उभरे। श्रीदेवी के जाने के बाद इसके रीमेक को बनाने के कई कारण हैं।

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या रीमेक को भी ओरिजनल फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) निर्देशित करेंगे। इस पर बोनी कपूर ने बताया, ‘अगर शेखर कपूर फ्री हुए, तो वो इसे डायरेक्ट कर सकते हैं। इस फिल्म के कास्ट और टीम मेंबर्स ने ही इसे इतना शानदार बनाया था। इसलिए ओरिजनल फिल्म से जो भी मेंबर्स इसे ज्वॉइन करना चाहेंगे उनका स्वागत है।’ बोनी के इस बात से ये कयास लगाई जा सकती है कि रीमेक में आपको पुराने स्टारकास्ट भी नजर आ सकते हैं।

जानिए श्रीदेवी के फैन की ऐसी कौन-सी दीवानगी देखकर बोनी कपूर भावुक हो गए…

वीडियो में देखिए श्रीदेवी को याद करके कैसे इमोशनल हुई उनकी पूरी फैमिली…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply