ग्लैमर की दुनिया छोड़ इन आम लोगों को दिल दे बैठे बॉलीवुड स्टार्स के ये 10 भाई-बहन, ये है इनकी लव स्टोरी

कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के भाई या बहन हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया से हटकर दूसरे प्रोफेशन वाले शख्स को अपने जीवनसाथी के तौर पर चुना हैं। इसमें एक्टर से लेकर डायरेक्टर तक मौजूद हैं जिनके भाई या बहन ने ऐसा किया है।

  |     |     |     |   Updated 
ग्लैमर की दुनिया छोड़ इन आम लोगों को दिल दे बैठे बॉलीवुड स्टार्स के ये 10 भाई-बहन, ये है इनकी लव स्टोरी
श्वेता नंदा बच्चन अपनी फैमिली के साथ(फोटो:इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड में आपने कई रील लाइफ कपल को रियल में शादी के बंधन में बंधते देखा होगा। लेकिन कुछ ऐसे कपल भी होते हैं जिनका सीधे तौर पर न सही, लेकिन बॉलीवुड से रिश्ता जुड़ जाता है। आप सोचेंगे भला ये कैसे तो आपको बता दें कि हम यहां बात कर रहे हैं उनकी जिन्होंने बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती के भाई या बहन से शादी की है। इस लिस्ट में डायरेक्टर से लेकर एक्टर और एक्ट्रेस सभी का नाम है। आईए आप भी जानिए ऐसे ही लोगों को जिन्होंने बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी के भाई या बहन से शादी की है।

निखिल नंदा
वैसे तो निखिल नंदा का भी खुद बॉलीवुड से कनेक्शन है। ये राजकपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे हैं। पेशे से निखिल एस्कॉर्ट लिमिटेड के एमडी हैं। उन्होंने अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा बच्चन से शादी की है।

आयुष शर्मा
आयुष शर्मा ने 2014 में अर्पिता खान से शादी की थी। आपको बता दें कि अर्पिता बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान की बहन हैं। उन दोनों की काफी ग्रैंड वेडिंग हुई थी। उन दोनों का एक बेटा भी है। आयुष पिछले साल फिल्म ‘लवयात्री’ से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था।

वैभव वोरा
वैभव ने ईशा देओल की बहन आहना से 2014 में शादी की थी। पेशे से वैभव बिजनेसमैन हैं। खबरों की मानें तो ये दोनों 2012 में ईशा देओल की शादी में मिले थे। इनकी शादी काफी बॉलीवुड स्टाइल में हुई थी।

अजय चंडेल
अजय जो कि दिल्ली के एक बिजनेसमैन हैं उन्होंने कंगना रनोत की बहन रंगोली से शादी की है। अजय और रंगोली कॉलेज के वक्त से एक दूसरे को पसंद करते थे। 2011 के अप्रैल में ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

भरत सैनी
गारमेंट एक्सपोटर भरत सैनी रिद्धिमा कपूर के पति हैं। आपको बता दें कि रिद्धिमा रणवीर कपूर की बहन है। रिद्धिमा और भरत लंदन में पढ़ाई के दौरान मिले थे। तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने 2006 में शादी कर ली।

नवीन शेट्टी
नवीन जो कि पेशे से फैशन डिजाइनर हैं, उन्होंने रोहित शेट्टी की बहन महक से शादी की है। 2012 में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। रोहित बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर में से एक हैं। उन्होंने ‘गोलमाल’,’सिंघम’ और ‘सिम्बा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है।

मनोज जैन
मनोज ने राज कपूर की बेटी और रणधीर और ऋषि की बहन रीमा से शादी की है। पेशे से मनोज बिजनेसमैन हैं। मनोज और रीमा के बेटे हैं अरमान जैन जिन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से डेब्यू किया था। उनका फिल्मी करियर सफल नहीं रहा।

 

समीर आर्य
समीर ने बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर गोल्डी बहल की बहन सृष्टि से शादी की है। जहां समीर पेशे से सिनेमाटोग्राफर हैं वहीं, सृष्टि का अपना सॉफ्टवेयर प्रोडक्शन है। आपको बता दें कि गोल्डी बहल बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के पति हैं।

D

हनी भगनानी
डायरेक्टर वसु भगनानी की बेटी हनी ने धीरज देशमुख से शादी की है। धीरज बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के छोटे भाई हैं। वैसे हनी के भाई जैकी भी एक्टर हैं और वो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

प्रिया दत्त
संजय दत्त की बहन प्रिया ने 2003 में ओयेन रंकून से शादी की। ओयेन फाउंटेनहेड एमकेटीजी के कोफाउंडर हैं। प्रिया और ओयेन के दो बेटे हैं। आपको बता दें कि प्रिया दत्त राजनीति से जुड़ी हुई हैं।

वीडियो में देखिए बॉलीवुड में कैसे नीति, मुक्ति और शक्ति मोहन बहनों ने अपने झंड़े गाड़ें हैं….

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

    Anonymous

    35

Leave a Reply