Nishabdham Movie: अनुष्का शेट्टी-आर माधवन की फिल्म निशब्दम का पोस्टर रिलीज, ‘देवसेना’ बनी हैं ‘म्यूट आर्टिस्ट’

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) निशब्दम फिल्म (Nishabdham Movie) में आर माधवन (R Madhavan) के साथ नजर आएंगी। इस बार 'बाहुबली' की 'देवसेना' बेहद खामोशी से वार करेगी।

  |     |     |     |   Published 
Nishabdham Movie: अनुष्का शेट्टी-आर माधवन की फिल्म निशब्दम का पोस्टर रिलीज, ‘देवसेना’ बनी हैं ‘म्यूट आर्टिस्ट’
अनुष्का शेट्टी और आर माधवन 13 साल बाद किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। (फोटो- ट्विटर)

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रही हैं। बुधवार को उनकी फिल्म निशब्दम (Nishabdham Movie) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। अनुष्का के साथ इस फिल्म में आर माधवन (R Madhavan) नजर आएंगे।

अंग्रेजी में इस फिल्म का नाम ‘साइलेंस’ रखा गया है। मेकर्स ने पांचों भाषाओं में निशब्दम फिल्म के पोस्टर रिलीज किए हैं। पोस्टर में अनुष्का शेट्टी के किरदार का नाम साक्षी लिखा है। साक्षी एक म्यूट आर्टिस्ट (मूक कलाकार) है। वह बोल नहीं सकती है, लेकिन अपनी कला के बल पर वह लोगों से बात करती है। ‘निशब्दम’ एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने निशब्दम फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए हैं…

निशब्दम फिल्म में अनुष्का शेट्टी और आर माधवन 13 साल बाद किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस जोड़ी की आखिरी फिल्म रेंडू (तमिल) थी। फिल्म में उनके अलावा शालिनी पांडे, अंजलि, सुब्बाराजू और माइकल मैडसन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए अनुष्का ने कई महीनों तक साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग ली है। अनुष्का के फैंस उन्हें इस किरदार में देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सई रा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म में निभा रही हैं रानी लक्ष्मीबाई का किरदार

‘निशब्दम’ के मेकर्स ने फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। खबरों की मानें तो यह फिल्म अगले साल के मध्य में रिलीज हो सकती है। हेमंत मधुकर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और टीजी विश्वप्रसाद और कोना वेंकट फिल्म के निर्माता हैं। बताते चलें कि 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी में भी अनुष्का शेट्टी नजर आएंगी। इस फिल्म में उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया है।

फिल्म साहो के हीरो प्रभास की शिकायत, अनुष्का शेट्टी की इस हरकत से परेशान हैं ‘बाहुबली’

वीडियो में देखिए अनुष्का शेट्टी की फिल्म की 10 रोचक बातें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply