आमिर खान की बेटी इरा ख़ान ने बताई पूरी कहानी, ’14 साल की उम्र हुआ था शारीरिक शोषण’

इरा (Ira Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें इरा ने अपने साथ होने वाली अच्छी- बुरी घटनाओं का जिक्र किया।

  |     |     |     |   Updated 
आमिर खान की बेटी इरा ख़ान ने बताई पूरी कहानी, ’14 साल की उम्र हुआ था शारीरिक शोषण’
आमिर ख़ान और इरा खान की फोटो (तस्वीर: सोशल मीडिया)

बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान (Aamir Khan) की बेटी इरा ख़ान (Ira Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इरा अपने खुले विचार फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वहीं वह अपनी बोल्ड फोटोज़ की वजह से भी अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। कुछ दिन पहले इरा अपने डिप्रेशन के खुलासे को लेकर खबरों में आई थीं। 10 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर इरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें इरा ने ये खुलासा किया था कि वो चार साल से डिप्रेशन में हैं। वहीं अब इरा ने अपने शारीरिक शोषण की बात बताई है।

इरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें इरा ने अपने साथ होने वाली अच्छी- बुरी घटनाओं का जिक्र किया। इरा ने इस वीडियो में अपने बचपन से लेकर आज तक किन-किन चीज़ों की वजह से वो रोई हैं या किन चीज़ों की वजह से वो मज़ूबत बनी के बारे में बताया है। इसके साथ ही, वीडियो में इरा ने अपने माता-पिता के तलाक पर भी बात की है।

इरा खान ने अपने इस वीडियो में बताया कि जब वो महज 14 साल की थीं तब उनका शारीरीक शोषण हुआ था। तब उन्हें नहीं पता था कि वो शख्स क्या कर रहा है। इस बात को समझने में एक साल लग गया था कि वो सब क्या था। उस आदमी का इरादा क्या था। इसके बाद मैंने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया और फिर चीजें धीरे-धीरे ठीक हुईं। मुझे बाद में उस बारे में सोचकर गुस्सा आता था कि मैंने ऐसा कैसे होने दिया, लेकिन तब जो होना था वो हो गया।

इसी के साथ इरा ने अपने माता-पिता के तलाक के बारे में भी बातचीत की। इरा ने बताया तलाक होने के बाद भी उनके माता-पिता अच्छे दोस्त हैं, उनके दोस्त बहुत अच्छे हैं, उन्हें पैसों को कोई कमी नहीं है, लेकिन इन सबके बावजूद वो डिप्रेशन में हैं।

Bigg Boss 14: घर से बेघर हुईं कविता कौशिक, एजाज खान को किया इग्नोर, नहीं कहा गुडबाय

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , ,

    Leave a Reply