फिल्म केसरी के हीरो अक्षय कुमार पर चढ़ा होली का रंग, जवानों के साथ जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' 21 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने दिल्ली में बीएसएफ जवानों के साथ जमकर डांस किया।

  |     |     |     |   Updated 
फिल्म केसरी के हीरो अक्षय कुमार पर चढ़ा होली का रंग, जवानों के साथ जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
बीएसएफ जवानों के साथ डांस करते हुए अक्षय कुमार। (फोटो, वीडियो- इंस्टाग्राम)

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘केसरी’ हर ओर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की कास्ट धुआंधार प्रमोशन में व्यस्त है। सोमवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय, परिणीति और फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह चंडीगढ़ के बाद दिल्ली पहुंचे। यहां उनका फैंस ने जोरदार स्वागत किया। मंगलवार को भी अक्षय, परिणीति और अनुराग दिल्ली में ही थे। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों से मिलने का प्लान बनाया और जवानों को होली की शुभकामनाएं देने पहुंच गए। इस दौरान अक्षय जवानों के साथ अपनी फिल्म के गाने ‘सानूं केहंदी’ पर खूब नाचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीएसएफ जवान भी अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा को अपने बीच पाकर खुशी से फूले नहीं समाए। उन्होंने भी इन स्टार्स को रंग लगाकर और मुंह मीठा करवाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अक्षय ने बीएसएफ की एक महिलाकर्मी के साथ भी दांव-पेंच आजमाए। अक्षय ने वहां अपनी मार्शल आर्ट्स की भी एक छोटी सी झलक दिखाई। इससे पहले सोमवार को अक्षय, परिणीति और अनुराग सिंह फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस पहुंचे थे। यहां उनको देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

बीएसएफ जवानों के साथ डांस करते हुए अक्षय कुमार, देखिए वीडियो…

महिलाकर्मी के साथ दो-दो हाथ करते अक्षय कुमार…

बताते चलें कि केसरी फिल्म 21 मार्च को रिलीज हो रही है। यह फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी आपको उसी दौर में ले जाएगी। 1897 में हुए इस युद्ध में ब्रिटिश सेना के अधीन 21 सिख सैनिकों ने भारत-अफगान सीमा पर स्थित कोहट के सारागढ़ी पर बने ‘गुलिस्तान का किला’ में अपने शौर्य से इतिहास लिखा था। 21 वीर जांबाजों ने किले पर कब्जा करने आए 10 हजार अफगान लड़ाकों को मुंह तोड़ जवाब दिया था। सिख सैनिकों ने पूरे दो दिनों तक अफगानियों को रोके रखा था। युद्ध में सभी 21 सिख सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे। सिख सैनिकों को मरणोपरांत उस समय के बहादुरी के सर्वोच्च पुरस्कार ‘इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से नवाजा गया था।

मीडिया के सामने परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर पर बरसाया प्यार, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply