फिल्म तानाजी में साथ आए रियल कपल, अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं काजोल!

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' इस साल 22 नवंबर को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार काजोल निभा रही हैं।

  |     |     |     |   Published 
फिल्म तानाजी में साथ आए रियल कपल, अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं काजोल!
रियल लाइफ कपल अजय देवगन और काजोल तानाजी फिल्म में भी पति-पत्नी के रोल में हैं!

बॉलीवुड के बेस्ट हस्बैंड-वाइफ का अगर जिक्र आएगा तो उसमें अजय देवगन और काजोल का नाम जरूर शामिल होगा। अजय और काजोल कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। रियल लाइफ के इस कपल की केमिस्ट्री लोगों को रील लाइफ पर काफी पसंद आती है। सूत्रों की मानें तो एक बार फिर अजय और काजोल के फैंस को यह जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। कहा जा रहा है कि अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ में उनकी पत्नी का किरदार काजोल निभा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काजोल ‘तानाजी’ फिल्म में अजय देवगन की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। कुछ समय पहले इस पीरियड ड्रामा फिल्म के एक गाने के लिए काजोल ने शूटिंग भी की थी। दिसंबर में करीब एक हफ्ते तक इस गाने की शूटिंग चली थी। 17वीं सदी में मराठा महिलाओं के परिधानों को ध्यान में रखते हुए ही काजोल के लिए कपड़े तैयार किए गए थे और इन्हीं कपड़ों में काजोल नजर आई थीं। हालांकि इस गाने में अजय देवगन नहीं दिखाई देंगे, इसमें सिर्फ उनकी यादों से जुड़े कुछ सीन डाले जाएंगे। इस दौरान गाने के अलावा फिल्म के क्लाइमेक्स के भी कुछ हिस्से भी शूट किए गए थे।

ओम राउत हैं फिल्म के निर्देशक

ओम राउत फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि करीब 12 साल बाद अजय देवगन और सैफ अली खान किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन के साथ आने पर सैफ ने कहा, ‘मैं अजय की बहुत इज्जत करता हूं और मुझे उनके जीने का अंदाज बहुत पसंद है। इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा होने पर मैं बहुत खुश हूं। यह फिल्म आपको बाहुबली फिल्म जैसा महसूस कराएगी। फिल्म 3डी में रिलीज होगी। बच्चों को यह फिल्म पसंद आएंगी, पूरे देश को यह फिल्म पसंद आएगी।’

पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं

बताते चलें कि उनके अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे पर आधारित है। तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति थे। मराठा इतिहास के वीर योद्धाओं में तानाजी का नाम सबसे पहले आता है। सन 1670 में सिंहगढ़ के युद्ध में मराठा सेना ने मुगल सेना को करारी शिकस्त दी थी। इस जीत का श्रेय तानाजी मालसुरे को ही जाता है। बहरहाल इस साल 22 नवंबर को यह फिल्म रिलीज होगी। फिल्ममेकर्स ने नए साल की शुरूआत में फिल्म में अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज किया था।

देखें अजय देवगन और काजोल की तस्वीरें…

View this post on Instagram

Au revoir….. Paris!

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

देखें यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply