करीना कपूर खान का पहला क्रश बनने पर आशिकी फिल्म फेम राहुल रॉय ने दिया ये रिएक्शन, फैंस ने कहा- क्या बात है

डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7) के मंच पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) ने इस बात का खुलासा किया था कि आशिकी फिल्म के एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) उनके पहले क्रश हैं। अब बेबो की इस बात पर देखिए खुद राहुल रॉय ने दिया है कैसा रिएक्शन।

  |     |     |     |   Updated 
करीना कपूर खान का पहला क्रश बनने पर आशिकी फिल्म फेम राहुल रॉय ने दिया ये रिएक्शन, फैंस ने कहा- क्या बात है
करीना कपूर खान की क्रश वाली बात पर राहुल रॉय का रिएक्शन (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) ने हाल ही में डांस इंडिया डांस शो (Dance India Dance 7) के मंच पर इस बात का खुलासा किया था कि उनका पहला क्रश (Crush) कौन है। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म आशिकी के एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) उनके पहले क्रश थे। एक्ट्रेस के मुंह से अपनी तारीफ सुनने के बाद राहुल रॉय ने इसको लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा कि वह इसको लेकर निशब्द हैं।

दरअसल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Dance India Dance) ने अपने डांस रियलिटी शो के सेट पर अपने क्रश के बारे में बात की थी। बेबो ने कहा कि उन्होंने राहुल और फिल्म के गानों के लिए आठ बार फिल्म ‘आशिकी’ देखी थी। एक्ट्रेस ने तब इस बात का खुलासा किया कि राहुल रॉय उनका पहला क्रश थे और काफी वक्त के बाद वो यह कहने में थोड़ा नर्वस हो रही थी।

यहां देखिए राहुल रॉय का पोस्ट

इसके बाद राहुल रॉय ने एक न्यूज पोर्टल की खबर की फोटो शेयर कि जिसमें करीना कपूर की इस बात का जिक्र किया गया था। एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा मैं निशब्द हूं। आपको बतातें चलें कि ‘आशिकी ’फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इस फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना और प्यार भी मिला था। फिल्म के रिलीज होते के साथ ही राहुल के चॉकलेट बॉय लुक को कई लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं, बात करें करीना कपूर खान की तो डीआईडी की मंच पर एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देखकर वो रोने लगीं। इसके साथ ही जब भी वह किसी शूट में बिजी होती है तो उनकी जगह शो में उनकी बहन करिश्मा कपूर लेती हुईं नजर आती हैं।

करीना कपूर ने डांस इंडिया डांस में बताया पहले क्रश का नाम, इस बॉलीवुड एक्टर पर आया था ‘बेबो’ का दिल

यहां देखिए करीना कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply