आमिर खान ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डोनेट किए 25 लाख रुपए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने ऐसे जताया आभार

आमिर खान (Aamir Khan) ने एक बड़ा काम किया है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए दान में दिए हैं। ये दान उन्होंने महाराष्ट्र में आई बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिए हैं।

  |     |     |     |   Updated 
आमिर खान ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डोनेट किए 25 लाख रुपए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने ऐसे जताया आभार
एक्टर आमिर खान। (फाइल फोटो)

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने करियर में लगभग सभी फिल्में सुपरहिट दी हैं। उनके काम की देश के साथ-साथ विदेशों में तारीफें होती हैं। फिल्म कयामत से कयामत तक, लगान, तारे जमीन पर से लेकर दंगल तक आमिर खान ने हमेशा बुलंदियों को छुआ है। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ सत्यमेव जयते जैसे शो को पेश कर समाजिक मुद्दों को उठाया और सोशल कोज के लिए काम किया।

आमिर खान(Aamir Khan) एक दमदार एक्टर के साथ एक प्रभावशाली शख्सियत भी हैं, जो लोगों की मदद भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा काम किया है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने 25 लाख रुपए दान में दिए हैं। ये दान उन्होंने महाराष्ट्र में आई बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिए हैं। उनकी इस सहायता राशि से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। बाढ़ ने इस बार महाराष्ट्र में काफी कहर बरपाया था। लाखों लोग बाढ़ की चपेट में आए थे। हजारों लोगों के घर उजड़ गए थे। कई किसानों की जमीनें बेकार हो गईं।

यहां देखिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस का ट्वीट-

आमिर खान द्वारा आर्थिक सहायता देने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने उनका आभार व्यक्त किया है। देवेंद्र फडनवीस ने अपने ट्विटर पर लिखा,’मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए का योगदान देने के लिए आमिर खान आपका धन्यवाद। महाराष्ट्र बाढ़।’ आपको बता दें कि इस बार बाढ़ ने पूरे देश में काफी तबाही मचाई थी, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र, असम और बिहार में हुआ।

लाल  सिंह चड्ढा में दिखेंगे आमिर खान

इन दिनों आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारी में लगे हुए हैं। लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha Music) 1994 की सुपरहिट हॉलीवुड क्लासिक और अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा ‘फॉरेस्ट गंप’ से इंस्पायर है। इसमें आमिर खान एक बार फिर एक नए अवतार में नज़र आएंगे। ऑडियंस अभी से फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी को अतुल कुलकर्णी ने लिखा है। इसे अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं।

आमिर खान की बेटी ने इरा खान ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा

वीडियो में देखिए क्या हुआ जब आमिर खान मिले पहली पत्नी रीना दत्ता और बेटी इरा खान से…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply