Wedding Tips: लहंगे में यूं दिखा यामी गौतम का ब्राइडल लुक, आप भी शादी में ट्राय कर सकती हैं ये ट्रेंडी स्टाइल

शादी के दिन अक्सर दुल्हन को आपने रेड लहंगा (Trendy Lehenga Designs) पहनते देखा होगा। लेकिन ट्रेंडी लुक के लिए आप कुछ अलग ट्राय करें। यामी गौतम (Yami Gautam) का ये बॉटल ग्रीन लहंगा आपको ना सिर्फ ट्रेंडी लुक देगा, बल्कि आपके ब्राइडल लुक को भी बनाएगा एकदम अलग और खूबसूरत

  |     |     |     |   Published 
Wedding Tips: लहंगे में यूं दिखा यामी गौतम का ब्राइडल लुक, आप भी शादी में ट्राय कर सकती हैं ये ट्रेंडी स्टाइल
यामी गौतम का खूबसूरत ब्राइडल लुक नजर आया(फोटो:इंस्टाग्राम)

शादी (Wedding Tips For Bride) के दिन हर लड़की खूबसूरत ब्राइडल लुक के लिए महीनों पहले तैयारियां शुरू कर देती हैं। इसके लिए वो लहंगे की खरीदारी (Trendy Lehenga Designs) भी पूरी समझदारी और जांच-परख करके करती हैं। हर लड़की इस बात का पूरा ध्यान रखती है कि वो शादी के दिन ट्रेंडी लहंगा पहने। इस बीच अक्सर उनके मन में ये भी चलता है कि ट्रेंडी लुक के लिए क्यों ना रेड लहंगे से अलग कुछ ट्राय किया जाए।

इसके लिए वो हर रोज घंटों नेट पर अलग-अलग साइट खंगलाने से भी पीछे नहीं रहती हैं। लेकिन आप ये भूल जाती हैं कि हमारी बॉलीवुड दीवा के चाहे वेस्टर्न हो या लंहगे में ट्रेडिशनल, ये आपको अपने लुक से कई स्टाइल इंस्पिरेशन देती हैं। हाल ही में यामी गौतम (Yami Gautam) का भी ऐसा ही खूबसूरत ब्राइडल लुक देखने मिला है। इनका ये लुक बेहद ट्रेंडी और स्टाइलिश है।

यामी गौतम का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी का है।’ इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी (Vikrant Maessy) भी नजर आएंगे। एक्ट्रेस का ये लुक सामने आते ही काफी वायरल हो रहा है। इसमें ये बॉटल ग्रीन लहंगे में नजर आ रही हैं। लाइट लिपस्टिक और आईलाइनर के साथ उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा है, जो लहंगे के साथ पूरी तरह जंच रहा है। इनका ये लुक काफी शाही है।

एक्ट्रेस ने इसमें अपने लहंगे के कलर से मैच करती हुई ज्वेलरी पहनी है। बालों में गुलाबों का गजरा लगाकर अपने ब्राइडल लुक को और भी खूबसूरत बना दिया है। अगर आप भी अपनी शादी में रेड से अलग और लाइट कलर में लहंगा ढूंढ रही हैं, तो ये आपके लिए ही है। अगर आप लाइट कलर में ही थोड़ा और ऑप्शन चाहती हैं, तो आप पीच लहंगे भी ट्राय कर सकती हैं। इसे आप भी यामी की तरह मिनिमल मेकअप और हैवी ज्वेलरी से रॉयल लुक दें।

दिलजीत दोसांझ-यामी गौतम ने कॉमेडी फिल्म के लिए मिलाया हाथ, इस महीने से शुरू हो रही है शूटिंग…

वीडियो में देखिए यामी गौतम और पुलकित सम्राट के ब्रेकअप की वजह…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply