Weight Loss Tips: ऐसे करेंगी गिलोई के जूस का इस्तेमाल, तो महीने भर में पा सकती हैं छरहरी काया

गिलोई (Giloy Benefits) में कई औषधीय गुण होते हैं। इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा वजन कम (Weight Loss Tips) करने में होता है। जानिए वजन कम करने के लिए कैसे करें इसका इस्तेमाल।

  |     |     |     |   Updated 
Weight Loss Tips: ऐसे करेंगी गिलोई के जूस का इस्तेमाल, तो महीने भर में पा सकती हैं छरहरी काया
गिलोई के जूस से आप अपना वजन कम कर सकती हैं(फोटो: हिंदी रश)

गिलोई (Giloy Benefits) एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसके कई फायदे होते हैं। इसके जड़ से लेकर तना, पत्ते और फूल तक, सभी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और इनमें औषधीय गुणों की भरमार होती है। ये आपको पेस्ट से लेकर पाउडर तक, कई फॉर्म में मिल जाएगा पर इसका जूस सबसे फायदेमंद होता है। इसका जूस वजन कम (Weight Loss Tips) करने में काफी असरदार होता है।

गिलोई के जूस (Giloy Juice For Weight Loss) का नियमित सेवन करके आप खुद को फिट तो रख ही सकते हैं, अपना बढ़ता वजन भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपका इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत है। तो अब बिना किसी मेहनत के घर बैठे गिलोई के जूस से अपना वजन कम करें और पाएं परफेक्ट फीगर। जानिए कैसे करें इसे इस्तेमाल।

गिलोई जूस के होते हैं कई फायदे

गिलोई जूस का सेवन करने से आपकी बॉडी का इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोध क्षमता मजबूत होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन कंट्रोल में रहता है। इससे आपके शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट आसानी से खत्म हो जाता है। ये आपका पाचन क्रिया भी बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपको हेल्दी रखता है। पाइल्स की परेशानी भी इसके सेवन से दूर होती है।

ऐसे करें गिलोई के जूस का इस्तेमाल

गिलोई के जूस का फायदा उठाने के लिए इसे आप एलो वेरा या शिलाजीत के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। इससे आपका पाचन क्रिया और भी बेहतर होगा और वजन घटाने में मदद मिलेगी। आप चाहे तो आधा ग्राम गिलोई जूस को 1 चम्मच शहद के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट पिएं। आप चाहे तो इसे छाछ के साथ भी पी सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे ज्यादा क्वांटिटी में सेवन ना करें।

रोजाना दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर को होंगे ये 5 फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान…

वीडियो में देखिए कैसे घर बैठे करें वजन कम…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply