शाहिद कपूर जैसा अगर आप भी चाहते हैं दाढ़ी में हैंडसम लुक, तो इन टिप्स को करें फॉलो

आप चाहते हैं कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की तरह ही आपको भी दाढ़ी (Beard Care) में मिले डैशिंग और हैंडसम लुक, तो कैस इनका ख्याल रखकर आप अपनी दाढ़ी को परफेक्ट शेप में रख सकते हैं। यहां जानिए इन बेहतरीन टिप्स के बारे में।

  |     |     |     |   Updated 
शाहिद कपूर जैसा अगर आप भी चाहते हैं दाढ़ी में हैंडसम लुक, तो इन टिप्स को करें फॉलो
शाहिद कपूर जल्द कबीर सिंह में नजर आएंगे(फोटो: विरल/मानव)

अगर आप भी दाढ़ी (Beard Care Tips) रखते हैं या आप चाहते हैं कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की तरह ही आपको भी दाढ़ी में मिले डैशिंग और हैंडसम लुक, तो ये जरूरी होता है कि आप इसका खास ख्याल रखें। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस हर रोज आपको नियमित रूप से कुछ टिप्स फॉलो करना होगा। फिर देखिए आपके बीयर्ड लुक पर कैसे लड़कियां फिदा हो जाएंगी। जानिए इन टिप्स के बारे में।

1. सिर्फ सिर के नहीं, दाढ़ी के बालों को भी सफाई की जरूरत होती है। धूल-गंदगी इसमें अपना घर बना लेती हैं। जिससे खुजली की परेशानी होती है। इसलिए ये जरूरी होता है कि आप इसे हफ्ते में दो बार शैम्पू (Shampoor Mistakes) या कंडीशनर से धोएं। इससे ये मुलायम भी रहेंगे।

2. दाढ़ी को शेप में रखने के लिए इसे नियमित रूप से ट्रिम करना जरूरी होता है। इससे न सिर्फ आपकी दाढ़ी को परफेक्ट लुक मिलता है, बल्कि इससे दाढ़ी के रूखे बाल भी निकल जाते हैं।

3. जैसे सिर के बालों की मजबूती और अच्छी ग्रोथ के लिए हेयर ऑयल जरूरी होता है वैसे ही दाढ़ी के साथ भी है। इसे भी पोषण की जरूरत होती है। इसके लिए आप मार्केट में मिलने वाले बीयर्ड ऑयल का नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

4. दाढ़ी को हर रोज कंघी करना न भूलें। जैसे सिर के बालों को उलझने से बचाने के लिए इसे कोम्ब करना जरूरी होता है ऐसा ही दाढ़ी के साथ भी है। इसे दिन में एक बार अच्छी तरह कोम्ब जरूर करें।

5. हमेशा अपने फेस कट के हिसाब से ही दाढ़ी का शेप चुनें। इसे आपको डैशिंग लुक मिलेगा। अलग-अलग फेस कट पर दाढ़ी का अलग स्टाइल जंचता है। इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट या इंटरनेट की मदद लें।

जानिए टैनिंग खत्म करने के लिए क्या घरेलू उपाय अपनाएं…

वीडियो में देखिए कैसे पाएं रणवीर सिंह जैसा डैशिंग लुक…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply