वृश्चिक राशि वाले अपने पार्टनर से करते हैं बेइंतहा प्यार, जानिए इनकी खासियत और कमियां

12 राशियों में वृश्चिक राशि (Scorpio Partner Cons And Pros) को सबसे ताकतवर माना जाता है। जानिए इस राशि के लोग पार्टनर (Relationship Tips) के रूप में कैसे साबित होते हैं और इनकी क्या खासियत और कमियां होती हैं।

  |     |     |     |   Updated 
वृश्चिक राशि वाले अपने पार्टनर से करते हैं बेइंतहा प्यार, जानिए इनकी खासियत और कमियां
वृश्चिक राशि के लोग अपने पार्टनर को बेहद प्यार करते हैं(फोटो:पिक्साबे)

जब आप किसी को डेट करते हैं, तो उसके नेचर और रहन-सहन हर चीज के बारे में जानना चाहते हैं। इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने पार्टनर की राशि Zodiac Sign Partner) से भी काफी कुछ जान सकते हैं।

12 राशियों में वृश्चिक राशि (Scorpio Partner Cons And Pros) को सबसे ताकतवर माना जाता है। इस राशि के लोगों के ऊपर काफी जिम्मेदारी होती है। हम आपको आज वृश्चिक राशि के लोगों के नेचर के बारे में बताएंगे। इतना ही नहीं, उन्हें डेट करने के फायदे और नुकसान से भी आपको अवगत कराएंगे।

वृश्चिक राशि वाले पार्टनर की खासियत

ऐसे पार्टनर काफी एनर्जेटिक और एक्टिव होते हैं। किसी भी चीज को लेकर ये काफी जुनून से भरे होते हैं। इन्हें बखूबी मालूम होता है कि अपने जुनून से कैसे चीजों को जान डालना है। लेकिन ये काफी इमोशनल भी होते हैं। वृश्चिक राशि के लोग अपने पार्टनर को लेकर काफी प्रोटेक्टिव और पॉजेसिव होते हैं। कई बार इनमें जलन की भावना भी देखी जाती है।

जैसा कि ये काफी इमोशनल होते हैं, ऐसे में ये अपने पार्टनर को बेइंतहा प्यार करते हैं। इनके पार्टनर को अगर कोई किसी तरह का नुकसान पहुंचाता है, तो वो दुनिया को इधर से उधर करने की ताकत रखते हैं। अपने पार्टनर की वो हर तरह से केयर करना जानते हैं। ये काफी वफदार होते हैं। ये आपकी खुशी के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहते हैं।

वृश्चिक राशि वाले पार्टनर की कमियां

कई बार जब इन्हें चीजें बुरी लगती हैं, तो बिना कुछ कहे ही आपसे ये दूरी बना लेते हैं। कभी कभार ऐसे राशि वाले लोगों में बदले की भावना भी जाग जाती है। ये काफी मेलोड्रामा किस्म के इंसान होते हैं। ये जल्दी किसी को माफ नहीं करते हैं। जब ये गुस्सा होते हैं, तो अपने पार्टनर को लेकर काफी अजीब व्यवहार करने लगते हैं। कई बार ये अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश करते हैं। ये जल्दी किसी भी इंसान पर यकीन नहीं करते हैं। कई बार ये चीजों को लेकर काफी मनमानी करने लगते हैं।

इन 5 वजहों से पार्टनर संग होते हैं झगड़े, इनसे रहें दूर और रखें रिश्ते की खूबसूरती बरकरार…

वीडियो में देखिए आपके पति भी फिजिकल रिलेशन बनाने मे कतराते हैं, तो कौन-सा योगासन होगा फायदेमंद…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply