Skin Care Tips: पिंपल नजर आते ही ना हों परेशान, बस करें ये 5 काम और झटपट पाएं इससे राहत

पिंपल (Pimples Skin Care Routine) आपकी लाइफ में आ जाए, तो जाने का नाम नहीं लेते हैं। लेकिन इसे खत्म करने के लिए आप पिंपल फोड़ने की गलती ना करें। इसके लिए आप वक्त के हिसाब से कुछ रूटीन फॉलो करें।

  |     |     |     |   Updated 
Skin Care Tips: पिंपल नजर आते ही ना हों परेशान, बस करें ये 5 काम और झटपट पाएं इससे राहत
पिंपल से बचने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें (फोटो: ट्विटर)

पिंपल…ये परेशानी चाहे लड़का हो या लड़की हर किसी की जिंदगी में ग्रहण बनकर आता है। एक बार ये जिद्दी पिंपल (Pimples Skin Care Routine) आपकी लाइफ में आ जाए, तो जाने का नाम नहीं लेते हैं। बुरा तो तब लगता है जब ये किसी खास मौके के कुछ वक्त पहले आ धमकते हैं। लेकिन इस परेशानी को खत्म करने के लिए गुस्से में आकर इसे फोड़ने की गलती ना करें।

अगर आप ऐसा करेंगे, तो इससे ये बढ़ सकता है और साथ ही चेहरे पर दाग-धब्बों (Home Remedies For Blemishes) की समस्या भी हो सकती है। अगर आप इसे आसानी से खत्म करना चाहते हैं, तो पिंपल (Pimple Home Remedies) नजर कुछ टिप्स फॉलो करें। इन टिप्स को आपको वक्त के हिसाब से फॉलो करने की जरूरत है। जानिए पिंपल की समस्या दिखने के एक घंटे बाद से लेकर एक दिन बाद तक, क्या रूटीन फॉलो करें।

पिंपल से बचने के आसान टिप्स

1. जैसे ही आपको पिंपल हो सबसे पहले टी-ट्री ऑयल और एलो वेरा जेल मिलाकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। दोनों में एंटीबैक्टिरिअल प्रोपर्टी होती है। एंटी पिंपल फेसवॉश से चेहरा धोने के बाद इसका इस्तेमाल करें। दो घंटे में दो बार इस्तेमाल करें।

2. सोने से पहले चेहरे को धोने के बाद इस पर व्हाइट टूथपेस्ट लगाएं। ध्यान रखें हमेशा पिंपल के लिए व्हाइट टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें। सुबह उठकर इसे धो लें।

3. अगर अचानक कहीं आपको जाना पड़े, तो इसे छिपाने के लिए आप कंसीलर की मदद लें। कंसीलर पिंपल पर लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें। इससे पिंपल छिप जाएगा और इससे होने वाला रेडनेस भी नजर नहीं आएगा।

4. इसके अलावा, आप इससे बचने के लिए नियमित रूप से घरेलू नुस्खे फॉलो करें। इसके लिए आप आप नीम या तुलसी से बने पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. आप तेल मसाले और डेयरी वाली चीजों से दूर रहें। सोने से पहले मेकअप जरूर हटाएं वरना इससे स्किन पोर्स बंद हो जाएंगे और ये परेशानी होगी। चेहरे को दिन में दो बार इस्तेमाल करें।

क्या! जिस केले के छिलके को बेकार समझकर फेंक देती हैं, वो आपकी खूबसूरती के लिए है वरदान…

वीडियो में देखिए कैसे किचन की चीजों से गोरी रंगत पाएं…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply