Navratri 2019: इस नवरात्रि घर पर ही बनाएं ये मीठे पकवान, बेहद आसान है इनकी रेसिपी

महापर्व नवरात्रि (Navratri 2019) की शुरूआत हो चुकी है। इस खास मौके पर आप घर पर ही इन मीठे पकवानों (Sweet Dishes) को बनाएं। इन सभी पकवानों की रेसिपी बेहद आसान है।

  |     |     |     |   Published 
Navratri 2019: इस नवरात्रि घर पर ही बनाएं ये मीठे पकवान, बेहद आसान है इनकी रेसिपी
नवरात्रि पर कई मीठे पकवान आप घर पर तैयार कर सकते हैं। (फोटो- ट्विटर)

सनातन धर्म में महापर्व नवरात्रि (Navratri 2019) का खासा महत्व है। कहा जाता है कि इन 9 दिनों मां दुर्गा पृथ्वी पर भ्रमण पर निकलती हैं। लोग अपने-अपने घरों में देवी मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करते हैं। नवरात्रि पर लोग व्रत रखते हैं। महिलाएं घरों में भजन-कीर्तन करती हैं। चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा विद्यमान होती है। इस अवसर पर लोग अपने घरों में कुछ खास पकवान भी बनाते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं उन मीठे पकवानों (Sweet Dishes) के बारे में, जिन्हें आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं…

1- नारियल के लड्डू

नारियल के लड्डू (Cocont Laddu Recipe) बनाने के लिए कोकोनट पाउडर लें या फिर आप घर पर ही साबुत नारियल को भी पीस सकते हैं। हल्की आंच पर नारियल पाउडर को भूनें। नारियल का रंग हल्का भूरा होने तक उसे भूनें। इसके बाद उसमें थोड़ी मात्रा में इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें स्वादानुसार पिसी हुई चीनी डालें। गाढ़ा दूध लें और उसे मिश्रण में मिलाएं। ध्यान रहे कि मिश्रण में गांठें ना पड़ें। अब इसमें थोड़ी मात्रा में काजू, बादाम, पिस्ता, चिरोंजी और किशमिश डालें। कुछ देर तक इसे मिलाएं और फिर इस मिश्रण से लड्डू तैयार करें।

2- मखाना खीर

मखाना खीर (Makhana Kheer Recipe) बनाने के लिए आपको दूध, मखाना, ड्राई फ्रूट्स, केसर और चीनी चाहिए। सबसे पहले दूध को हल्की आंच में गर्म करें। मखाना और ड्राई फ्रूट्स को छोटे-छोटे पीस में काट लें। देसी घी में इन्हें भुनें। आप मखाना को साबुत भी भून सकते हैं और ठंडा होने के बाद इसे बारीक पीस लें। उबल चुके दूध में केसर और चीनी मिलाएं। अब दूध में मखाना पाउडर, साबुत मखाना और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। कुछ मिनटों तक इस मिश्रण को पकाएं। स्वादानुसार आप इसमें इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं।

3- मूंगफली के लड्डू

मूंगफली के लड्डू (Peanut Laddu Recipe) बनाने के लिए आपको मूंगफली और गुड़ चाहिए। आप बाजार से भुनी हुई मूंगफली भी खरीद सकते हैं। भुनी हुई मूंगफली को आप ग्राइंड कर लें। ध्यान रहे कि मूंगफली ज्यादा ना पिस जाए वरना इसका पीनट बटर बनने में देर नहीं लगेगी। इसके बाद आप गुड़ को भी पीस लें। अब आप पानी में गुड़ मिलाते हुए इसे हल्की आंच पर गर्म कर लें। जैसे ही गुड़ और पानी का मिश्रण गर्म हो जाए, इसमें मूंगफली मिला दें। अब आप इस मिश्रण से लड्डू तैयार कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं।

4- आलू का हलवा

आलू का हलवा (Potato Halwa Recipe) बनाने के लिए आपको आलू, चीनी, घी, दूध, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होगी। आलू को छील लें और इसे पीस लें। अब पैन में थोड़ा देसी घी डालें और घी गर्म होने के बाद आलू को इसमें भून लें। थोड़ी देर भूनने के बाद इसमें चीनी, दूध, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। 10 से 12 मिनट तक इसे हल्की आंच पर भूनें। आपका हलवा तैयार है। आप चाहें तो इसे गार्निश करने के लिए ऊपर से भी थोड़े ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।

World Chocolate Day 2019: पहली बार यहां देखा गया था चॉकलेट का पेड़, लोगों की जुबान पर ऐसे चढ़ा था इसका स्वाद

नाश्ते में अगर खाएंगे ये चीजें, तो जरूर कम होगा वजन, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply