Beauty Tips: जब अचानक खत्म हो जाए रिमूवर, तो घर में रखी इन चीजों से हटाएं नेल पेंट

अगर अचानक आपका नेल रिमूवर खत्म हो जाए, तो नेल पेंट हटाने के लिए आप कुछ जुगाड़ (Beauty Hacks)अपनाएं। आप घर में रखी कुछ चीजों से आसानी से नाखूनों से नेल पेंट (Nail Polish Tips) हटा सकती हैं।

  |     |     |     |   Published 
Beauty Tips: जब अचानक खत्म हो जाए रिमूवर, तो घर में रखी इन चीजों से हटाएं नेल पेंट
जब रिमूवर खत्म हो जाए, तो नेल पेंट हटाने के लिए जुगाड़ अपनाएं(फोटो:पिक्साबे)

कई बार जब आप नेल पॉलिश (Nail Polish Tips) लगाने बैठती हैं, तो आपको एहसास होता है कि आपका रिमूवर खत्म हो चुका है। अगर आपको जल्दबाजी हो या आलस में आप मार्केट जाकर उस वक्त रिमूवर खरीदना नहीं चाहती, तो आप कुछ जुगाड़ की मदद ले सकती हैं।

जी हां, अगर कभी आपका रिमूवर अचानक खत्म हो जाए ऐसे में आप अपने घर की कुछ चीजों की मदद से आप नेट पेंट आसानी से हटा सकती हैं। आप भी जानिए इन ट्रिक्स (Beauty Hacks) के बारे में और जब रिमूवर खत्म हो जाए, तो इन्हें आजमाएं।

1. आपके इसके लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, टूथपेस्ट में एथाइल एसिटेट होता है ये आपके रिमूवर में भी मौजूद होता है इसलिए ये नेल पॉलिश को हटाने में मदद करता है। टूथपेस्ट नाखूनों पर लगाकर मुलायम और साफ ब्रश से तोड़ा रगड़े। आपका नेल पेंट हट जाएगा।

2. आप अपने डियोडरेंट की भी मदद ले सकती हैं। इसे बस अपने नाखूनों पर हल्का स्प्रे करें और रूई की मदद से हटा लें। कई बार एक बार में ये काम नहीं करता है इसलिए दूसरी बार भी स्प्रे करें। आप चाहे तो परफ्यूम का भी इसकी जगह इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रखें कि इन प्रोडक्ट से आपको एलर्जी की परेशानी न हो।

3. आपका हैंड सेनेटाइजर भी किसी रिमूवर से कम नहीं है। जी हां, इसकी मदद से भी आप नेल पेंट को आसानी से हटा सकती हैं। एक रूई में सेनेटाइजर लें और इससे नाखूनों को साफ करें। जरूरत हो तो दो बार इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल के बाद हाथ धोना न भूलें।

4. आप नेल पेंट हटाने के लिए विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अपने एसिडिक नेचर की वजह से ये नाखूनों से नेल पॉलिस को आसानी से हटाने में मदद करता है। तो अब विनेगर को सिर्फ खाने की चीजों में नहीं, बल्कि नेल पेंट हटाने के लिए भी इस्तेमाल करें।

5. आप नेल पेंट की मदद से नाखूनों से इसे हटा सकती हैं। जी हां, हैरान न हो ये बिल्कुल सच है। नाखूनों से इसे हटाने के लिए इसके ऊपर एक दूसरा नेल पेंट लगाएं। इसके गीला रहते ही इसे रूई से पोंछ लें। इसके साथ आपका पहला नेल पेंट भी निकाल आएगा।

जानिए सांवली लड़कियों पर कौन-से लिप कलर अच्छे लगते हैं…

वीडियो में देखिए वैसलीन से कैसे मेकअप का खर्चा कम करें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply