Makeup Tips: सांवली लड़कियों पर खूब जंचते हैं ये 5 लिप कलर, मिलेगा खूबसूरत और ग्लैमरस लुक

ऐसे कई लिप कलर हैं (Best Lip Color), जो सांवली रंगत (Dusky Skin Lipsticks) पर खूब जंचते हैं। इन लिपस्टिक शेड से आपकी खूबसूरती बढ़ जाएगी और आपको मिलेगा ग्लैमरस लुक। जानिए इनके लिपस्टिक शेड के बारे में।

  |     |     |     |   Updated 
Makeup Tips: सांवली लड़कियों पर खूब जंचते हैं ये 5 लिप कलर, मिलेगा खूबसूरत और ग्लैमरस लुक
बिपाशा बसु का ग्लैमरस लुक (फोटो:विरल/मानव)

लिपस्टिक हर लड़की के मेकअप (Makeup Tips) का जरूरी हिस्सा होता है। इसके एक स्ट्रोक से आपका लुक खूबसूरत हो जाता है। इसके बिना आपका मेकअप किट हो या लुक सभी अधूरा लगता है। लेकिन खूबसूरत लुक के लिए ये जरूरी होता है कि आप सही लिप शेड का इस्तेमाल करें।

लेकिन आपने देखा होगा कि सांवली रंग (Dusky Skin Makeup) वाली लड़कियां इस मामले में लिपस्टिक (Lipstick Tips) चुनते वक्त थोड़ा डरती हैं। उन्हें लगता है कि एक गलत लिप कलर उनका लुक खराब कर देगा। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं, तो यहां जानिए ऐसे लिपस्टिक शेड, जो सावंली रंगत वाली लड़कियों पर खूब जचेंगी।

रेड
ये लिप शेड न सिर्फ गोरी, बल्कि सांवली रंगत वाली लड़कियों पर भी खूब फबता है। इससे आपके लुक में मिनटों में चार्म आ जाएगा। रेड लिप कलर ग्लैमरस और बोल्ड लुक पाने का एक शानदार तरीका है। पार्टी हो या ऑफिस इस लिप कलर से आप भी बनाएं स्टाइल स्टेटमेंट।

रोज पिंक
पिंक लिपस्टिक हर लड़की की पसंदीदा होती है। लेकिन अगर आपको लगता है कि ये सांवली रंग की लड़कियों पर अच्छी नहीं लगेगी, तो आपका सोचना गलत है। आप भी इस लिप कलर से खूबसूरत लुक पा सकती हैं। रोज पिंक शेड ऐसी रंगत वाली लड़कियों पर खूब जंचता है।

चॉकलेट ब्राउन
अगर आप किसी डीप और डार्क शेड की तलाश में हैं, तो ये लिप कलर आपके लिए ही है। ये आपकी स्किन टोन से अच्छी तरह मैच करेगा और आपको एक नैचुरल लुक देगा। काइली जेनर जिनकी रंगत भी सांवली है वो इस शेड में आपको अक्सर नजर आ जाएंगी। इससे आपको ट्रेंडी लुक मिलेगा।

प्लम
अगर आप ब्राउन से थोड़ा अलग कोई और डीप लिप कलर की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए है। ये आपकी रंगत को बखूबी मैच करेगा और आपको काफी ग्लैमरस लुक देगा। मार्केट में आपको कई ब्रैंड के ऐसे शेड मिल जाएंगे। अपनी पसंद के हिसाब से चुनें और इस्तेमाल करें।

हॉट पिंक या फूशिया
अगर आप पिंक में थोड़े और डीप शेड इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो ये शेड आपके लिए ही है। रेड की तरह इससे आपको काफी हॉट और ग्लैमरस लुक मिलेगा। किसी पार्टी या फंक्शन के लिए ये लिप कलर आपके लिए एक लाजवाब ऑप्शन है।

वीडियो में देखिए हिना खान के शानदार लिपस्टिक शेड जिन्हें आप भी कर सकती हैं मेकअप किट में शामिल…

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply