Milk Health Tips: वजन बढ़ने से रोकता है दूध, दातों के लिए भी है लाभकारी, जानिए इसके 5 बड़े फायदे

दूध (Milk Health Tips) में काफी पौष्टिक तत्व, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह के फायदा पहुंचाता है। दूध से काफी एनर्जी मिलती है। यह आपको फुर्तीला बनाता और तंदरुस्त बनाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं दूध पीने के 5 बड़े फायदे-

  |     |     |     |   Updated 
Milk Health Tips: वजन बढ़ने से रोकता है दूध, दातों के लिए भी है लाभकारी, जानिए इसके 5 बड़े फायदे
दूध पीने के फायदे। (फोटोः ट्विटर)

दूध दुनिया का सबसे पौष्टिक फूड है। हम सभी ने मां का दूध पिया है, जो सबसे ज्यादा पौष्टिक और ताकतवर माना जाता है। बढ़ती उम्र के साथ हम लोग बाजार का दूध पीने लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसके फायदे के बारे में सोचा है? दूध पीने (Milk Health Tips) से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। स्वास्थ्य फिट रहता है। पाचन क्रिया बेहतर होती है। दूध में पर्याप्त कैल्शियम की वजह से हड्डियां मजबूत होती हैं और दांतों को भी मजबूती मिलती है।

दूध में काफी पौष्टिक तत्व, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह के फायदा पहुंचाता है। दूध से काफी एनर्जी मिलती है। यह आपको फुर्तीला बनाता और तंदरुस्त बनाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं दूध पीने के 5 बड़े फायदे-

हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती
दूध आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। यह हड्डियों में होने वाली कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। यह मांसपेशियों को मजबूत करता है। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है, इसलिए बढ़ती उम्र के साथ इसका सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन भी होता है। कैल्शियम हड्डियों और प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती देता है।

दूध वजन बढ़ने से रोकता है
दूध हमे फिट रखने में काफी मदद करता है। दूध पीने से वजन भी घटता है। दूध को आपकी पाचन क्रिया को सही रखता है। इसमें प्रोटीन का तत्व फैट बढ़ने से रोकता है। दूध को सुबह पीने से पूरे दिन ताकत बनी रहती है और रात को सोने से पहले भी दूध पीना चाहिए।

दांतों के लिए फायदेमंद
दूध पीने से दांतों को भी मजबूती मिलती है। दूध में काफी मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और आयोडीन पाया होता है, जो दांतों के लिए फायदेमंद होता है। दूध में मौजूद ये सभी गुण दांतों के लिए जरूरी होते हैं। यहा दांतो को गंभीर बीमारियों बचाता है।

स्किन को साफ और चमकदार बनाता है
दूध आपके स्किन को साफ और चमकदार बनाता है। कच्चे दूध में में कैल्शियम और प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं, जो आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है। इससे त्वचा में चमक आती है, त्वचा हाइड्रेट रहती है और चेहरे से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी साफ करती है।

कम करता है तनाव
एक अध्ययन में पता चला है कि लो फैट दूध (Milk Benefits) तनाव और डिप्रेशन को कम करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन लैक्टियम शरीर को आराम पहुंचाता है, जबकि पोटैशियम मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में मदद करता है, जिससे तनाव और डिप्रेशन कम हो सकता है।

काली मिर्च के इस्तेमाल से दूर होती हैं सैंकड़ों बीमारियां, जानिए इसके फायदे और उपयोग

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply