आज का राशिफल 5 अक्टूबर: मेष राशि वालों को रखना होगा गुस्से पर कंट्रोल, नवरात्रि के 7वें दिन इनके बनेंगे काम

ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को काफी प्रभावित करती हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज आपके तारे (Aaj Ka Rashifal) क्या कहते हैं और शनिवार, 5 अक्तूबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा।

  |     |     |     |   Updated 
आज का राशिफल 5 अक्टूबर: मेष राशि वालों को रखना होगा गुस्से पर कंट्रोल, नवरात्रि के 7वें दिन इनके बनेंगे काम
आज का राशिफल

ग्रहों और नक्षत्रों के फेरबदल का हमारी जिंदगी पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही रहता है। लेकिन कभी-कभार इन ग्रहों की बदलती स्थिति आपके होने वाले वालों कामों में भी अड़चन डालने का काम करते हैं। आज नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा होती है। ज्योतिष के मुताबित कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं। ऐसे में आज ये जानना आपके लिए बेहद जरुरी हैं कि आज ( Today Horoscope 5 October) के दिन आपकी किस्मत के तारे क्या कहते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लोग अपनी सफलता और असफलता के बारे में सोचने में खोए रहेंगे। वहीं इसी कारण वो आज किसी पर जमकर गुस्सा भी हो सकते हैं। आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपका काम प्रभावित हो सकता है। स्थितियों के बारे में जल्दबाजी में निष्कर्ष न निकालें। सोच समझकर और रणनीतिक तरीके से काम करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग दोपहर तक बेचैनी और खराब स्वास्थ्य के कारण बहुत तनावग्रस्त और चिड़चिड़े रह सकते हैं। संभावना है कि आपको अपनी बीमारी के चलते कई तरह के परीक्षणों से गुजरना होगा। आज के दिन कोई नया काम आरंभ करने से परहेज करें। कार्यस्थल पर काम का दबाव होगा लेकिन इसके लिए आप अपने शब्दों को बोलने से पहले सोचें वो आपके लिए आज महंगा साबित हो सकता है। खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग आज प्यार और ख़ुशी में डूबेंगे। आज आपका दिन आनंदपूर्वक बीतने वाला है। छात्र अपने शिक्षकों से प्रशंसा प्राप्त करेंगे। सलाह और मदद के लिए अपने दोस्तों पर आंख बंद करके निर्भर न रहें। वे आपसे बेहतर या बुद्धिमान नहीं हैं। आप शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को काम पर रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में विनाशकारी और ईर्ष्यालु सहयोगियों द्वारा उत्पन्न नकारात्मकता आपके लिए थोड़ी परेशानी बनने वाली हैं। हालांकि दोपहर होते ही चीजें बेहतर हो जाएंगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धन-खर्च की अधिकता बनी रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को परिवार के किसी सदस्य या भाई-बहन से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। छात्रों को कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वाभिमान या गरिमा के चलते आप कोई भी ऐसा कदम न लें। कभी-कभी अच्छा होता है कि आप अपनी बात बनाए बिना संघर्षों को टाल दें। आज धन अधिक खर्च होगा। काम के लिए आपको शहर का चक्कर लगाना पड़ सकता है। आप अपने भाई-बहनों के साथ एक हंसमुख दिन बिताएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को एक चुनौतीपूर्ण दिन बिताना पड़ेगा। जो आपके सामने कई समस्याओं को लाएगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके द्वारा किए गए सर्वोत्तम प्रयासों के बाद भी आपके बॉस प्रसन्न नहीं होगें। हालांकि, दोपहर बाद हालात सुधर सकते हैं। स्थायी संपत्ति से थोड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए आज के दिन थोड़ा सावधानी बरतें।

तुला राशि

तुला राशि के लोग दिन भर सुस्त और निष्क्रिय बने रहेंगे, जिसके परिणामस्वरूप उनके काम को नुकसान होगा। आपका रवैया आपके भाई-बहन को परेशान कर सकता है और आपके बीच दरार पैदा कर सकता है। यदि आप दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहते हैं तो ऐसे संघर्षों को रोकना संभव है। आप समृद्धि और सुखद जीवन के लिए पैसा खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके समय और ऊर्जा की माँग रहेगी। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा इससे आपके घर का वातावरण अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। आज आप एक चिड़चिड़े व्यक्ति के रूप में सामने आ सकते हैं जो दूसरों की भावनाओं और कमजोरियों के बारे में परेशान होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में परेशनियों का सामना करना पड़ेगा। दूर स्थान पर कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्यस्थल में आपको किसी को नुकसान पहुंचाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को तनाव भरे दिन बिताने की जरूरत है क्योंकि उनके काम में कई बाधाएं आएंगी। आप अपने दिमाग पर बहुत सारी चीजों का बोझ लेंगे जिससे आप थका हुआ महसूस करेंगे। आज के दिन आप छोटे बच्चों की कंपनी का आनंद ले सकते हैं और खुद को खुश कर सकते हैं। आपका जीवन साथी या प्यार आपको हंसमुख होने का कारण देगा और आपको एक उपहार के साथ सरप्राइज देगा। आज आप धार्मिक यात्रा करने जा सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोग काम के संदर्भ में एक आसान दिन बिताएंगे। व्यापारियों को अपने आपूर्तिकर्ताओं या सहयोगियों के साथ तालमेल स्थापित करना पड़ सकता है। जिसके कारण व्यापार में परिश्रम के अनुकूल सफलता नहीं मिलने से मन अप्रसन्न रहेगा। यह संभावना है कि परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं। दूसरों पर संयम न खोएं या कठोर शब्द न बोलें क्योंकि परिणाम आपके लिए हानिकारक होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन एक खुशी का दिन हो सकता हैं। जिसमें आपके सारे बिगड़ते काम बनते दिखाई देंगे। कोई बाधा या समस्या आज आपके रास्ते में नहीं आएगी। किसी खास साथी से मिलकर मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। छात्र या तो अपने शिक्षकों के गुस्से या संस्थानों के अक्षम कामकाज में थोड़ा परेशान होंगे। आपके प्रेमी को खुश करना या बात करना थोड़ा आज मुश्किल हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के लोग आज आर्थिक स्थिरता प्राप्त करेंगे। काम पर अपने बड़ों या वरिष्ठों को सलाह देना आपको थोड़ा भारी पड़ेगा। यह आपके करियर के लिए हानिकारक हो सकता है। आज आपको कई दुविधाओं से जूझना पड़ेगा। सुखद और आरामदायक जीवन शैली बिताना संभव नहीं है। आपके माता-पिता को आपके समय और ध्यान की आवश्यकता है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।

ये भी पढ़ें: 4 अक्टूबर 2019: मेष-वृषभ राशि के लोग रहेंगे परेशान, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply