Horoscope Today, 9 January 2020: मेष, वृषभ, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन होगा ग़ुस्सा वाला

Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope 9 January 2020: आज के राशिफल (Horoscope Today) की बात करें तो मेष, वृषभ, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन होगा ग़ुस्सा वाला , अन्य राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा, इसका पूरा राशिफल यहाँ देख सकते हैं। किन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ?

  |     |     |     |   Updated 
Horoscope Today, 9 January 2020: मेष, वृषभ, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन होगा ग़ुस्सा वाला
आज का राशिफल

Horoscope Today, January 9, 2020: राशिफल की बात करें तो आज का दिन मेष, वृषभ, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन होगा ग़ुस्सा वाला होगा वहीं अन्य राशि के जातकों के लिए कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मीन और मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं वाला होगा इसके संकेत मिल रहे हैं।

मेष राशिफल (21 मार्च-20 अप्रैल)

मेष राशि वाले लोगो के लिए आज का दिन आलस भरा रहेगा। आज आपका आपके भाई बहन के साथ रिश्ते में खटास आने की संभावना है। इसलिए आपको धैर्य रखना चाहिए। आपके बिज़नेस पार्टनर और आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपकी बहुत अच्छी जमेगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में आज सफलता होगी। बीमारी से आज आपका पाला पड़ सकता है। आपको आज जरूरत है अपने ग़ुस्से और जुबान को शांत रखने की।

वृषभ राशिफल (21 अप्रैल-21 मई)

वृषभ राशि के लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद में रहेंगे। परिवार वालो से शांति पूर्वक बात करे। अगर आज आप किसी ऑफिसियल ट्रिप के लिए बाहर जा रहे हो तो वो सफल होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी लेकिन वहां कार्य-संबंधी तनाव रहेगा। आपको आपके स्वास्थ का ध्यान रखना होगा। आज आपको पेट या आखो की समस्या हो सकती है। आप किसी को भी अनचाही सलाह न दें।

मिथुन राशिफल (22 मई-21 जून)

मिथुन राशि के लोगों को उनकी पुरानी समस्याओं में राहत मिलेगी। बहुत ज्यादा काम की ज़िम्मेदारियों से आज आप बहुत परेशान होंगे। अनचाहे खर्चो से आज आप सोच में पड़ सकते है। आज आप अपने जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ टकराव बढ़ा सकते हैं। आपको शांति से और प्यार से बात करना चाहिए। आज आपको पैसो का लाभ हो सकता है।

कर्क राशिफल (22 जून-22 जुलाई)

कर्क राशि के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां होंगी। आपको आज डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। आज आपका पैसा बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर बर्बाद हो सकता है। आज आप सरकार से संबंधित कार्यों में बाधाओं का सामना कर सकते हैं। आज आपको आपके बच्चो के वजह से अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको अपने पार्टनर के साथ अपनी समझ को ताज़ा करना चाहिए। अगर आज आप कही सफर के लिए जा रहे हो तो आपका नुक्सान हो सकता है।

सिंह राशिफल (23 जुलाई-23 अगस्त)

सिंह राशि के लोगों को धन संबंधी समस्याओं से जूझना होगा। स्टूडेंट्स को हो सकता है पढ़ाई का टेंशन। आज आप अपने बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं। आज आप व्यापार या नौकरी से संबंधित लाभ कमाएंगे। सरकारी काम ने भी आज आपका लाभ होने की संभावना है। गाडी सावधानी से चलाये। आज आप किसी नज़दीकी ट्रिप पर जा सकते है।

कन्या राशिफल (24 अगस्त-22 सितंबर)

कन्या राशि के लोगों को आज नौकरी या व्यवसाय में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज आपके सहकर्मी और वरिष्ठ पर्याप्त रूप से आपका सहयोग नहीं करेंगे। आपका बड़ा भाई आपकी मदद करेगा। आज आपकी तबियत ख़राब होने की संभावना है। छोटी-मोटी बीमारियाँ आपको बहुत परेशान करेंगी। छोटी मोटी परेशानियो से आज आप परेशां हो सकते हो। आज आप आपके लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हो। अनचाही परेशानियों से खुदको दूर रक्खे। अगर आप बच्चे के लिए कोशिश कर रहे हो तो आज आप सफल होंगे।

तुला राशिफल (23 सितंबर-23 अक्टूबर)

तुला राशि के लोग आज अनावश्यक तनावों से परेशान रहेंगे। आपका काम-संबंधी गतिविधियाँ धीमी हो जाएंगी। छात्रों के लिए यह एक सामान्य दिन होगा। आज आप अपने वंश के आधार पर लाभ उठा सकते है। आज आप सुस्त महसूस करेंगे जो आपके काम में बाधाएं पैदा करेगा। मांसपेशियों के दर्द को छोड़कर आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

वृश्चिक राशि के लोगो के लिए आजका दिन तनाव भरा रहेगा। आज आप आपका पैसा और समय किसी बेकार की चीज पर व्यर्थ करेंगे। आज आपको बहुत ग़ुस्सा आने की संभावना है। लेकिन पर उसपर कण्ट्रोल करोगे। बिज़नेस वालो के लिए आजका दिन शुभ होगा। आज आप अपने बच्चे के प्रति स्नेह महसूस करेंगे। पैसे कमाने में आज आप सफल रहोगे।

धनु राशिफल (23 नवंबर-21 दिसंबर)

धनु राशि के लोग अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं। आज आप अपनी नौकरी या व्यवसाय में उनके प्रयासों में सफल रहोगे। आज आपको सर्दी या किसी और बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आपका आजका दिन पैसो के मामले में बहुत सफल होगा। अपने वाहन को सावधानी से चलाएं क्योंकि चोट लगने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आजका दिन अच्छा है।

मकर राशिफल (22 दिसंबर-20 जनवरी)

मकर राशि के लोगों को आज धन उधार देने वालों के हाथों समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अगर आपने किसी बैंक से लोन लिया है तो वो आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। व्यापारी करेंगे आज लाभ। आपके भाई-बहन आपका समर्थन करेंगे।आपके सेहत के मामले में चिंता बना रह सकता है। अपनी सेहत के साथ लापरवाही ना करे। आज आप किसी प्रेम संबंध में पड़ सकते है। आज आपको अपने बच्चे का प्यार मिलेगा।

कुंभ राशिफल (21 जनवरी-18 फरवरी)

कुंभ राशि वालों को आज नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। आज आप फ़िज़ूल खर्चे काम करेंगे। आपका आजका दिन आरामदायक होगा। आज आपको पैसों से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी बेकार की चीजों में दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज आपके प्रेम संबंध में समस्या हो सकती है। आज आपको अपने सहकर्मियों के प्रति सौहार्दपूर्ण बने रहना चाहिए। आज आपका पैसा बर्बाद हो सकता है।

मीन राशिफल (19 फरवरी-मार्च 20)

मीन राशि के लोग आज अपनी दिनचर्या में बाधाओं का सामना करेंगे। आज आप अपनी माँ के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हो सकते हो। आपके वरिष्ठ आपसे असंतुष्ट हो सकते हैं। आज आपके कार्यस्थल में आपके प्रदर्शन से आपके सीनियर्स संतुष्ट नहीं होंगे। आपको जुबान नहीं लड़ाना है और ना ग़ुस्सा होना है वरना आपके लिए यह एक समस्या बन सकती है। आज आपका बेफिजूल का खर्चा हो सकता है सावधान रहे। पेशेवर लाभ कमाने के लिए आपको नए साधन मिल सकते हैं। छात्रों को आज अतिरिक्त प्रयास में लगना होगा।

ये भी पढ़े:

Chandra Grahan 2020 Date: साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को, जानें सूतक काल और ग्रहण का समय
वार्षिक राशिफल 2020: जानिए कैसा रहेगा आपका 2020 साल, यहां पढ़ें विस्‍तार से राशिफल
Chandra Grahan 2020: जानिए हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण क्यों मायने रखता है, आखिर क्यों लगता है चंद्र ग्रहण

वार्षिक राशिफल 2020 (Horoscope 2020) का वीडियो यहां पर देखें-

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , , , , , , ,

    Leave a Reply