Horoscope Today, 8 January 2020: मेष, वृषभ, कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन होगा शक्तिशाली

Aaj Ka Rashifal Today, Daily Horoscope 8 January 2020: आज के राशिफल (Horoscope Today) की बात करें तो मेष, वृषभ, कन्या राशि के लोगो के लिए आजका दिन होगा शक्तिशाली, अन्य राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा, इसका पूरा राशिफल यहाँ देख सकते हैं। किन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ?

  |     |     |     |   Updated 
Horoscope Today, 8 January 2020: मेष, वृषभ, कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन होगा शक्तिशाली
 राशिफल

Horoscope Today, January 8, 2020: राशिफल की बात करें तो आज का दिन मेष,वृषभ,कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं अन्य राशि के जातकों के लिए कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन का दिन शुभ होगा इसके संकेत मिल रहे हैं।

मेष राशिफल (21 मार्च -20 अप्रैल)

मेष राशि के लोग अपने काम और अपने योगदान के लिए प्रशंसा अर्जित करेंगे। आपके काम में आपको सफलता मिलेगी । एक प्रगति और पेशेवर विकास का अवसर आपके रास्ते में आ सकता है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे और शायद उन्हें इस बात से तकलीफ होगी । इससे वह परेशान हो सकता है। अगर आप अस्वस्थ थे, तो आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पैसों की आमद होगी।

वृषभ राशिफल (21 अप्रैल-21 मई)

वृषभ राशि के लोग का अधूरा काम आज पूरा होगा। बहुत दिनों से अटका हुआ काम भी आज पूरा होगा। आप सिद्धि की भावना के साथ घर जाएंगे। आज का दिन आपका सुपर एक्टिव रहेगा। आप वह सब कुछ ठीक कर देंगे जो आपको गलत काम लगता है. व्यापारी आज के दिन बड़ा लाभ कमा सकते हैं। आपके रोमांटिक सितारे आज चमक रहे हैं।आज आप एक रोमांटिक शाम बिता सकते हैं। आपके स्वास्थ्य को देखभाल की आवश्यकता है। किसी टेंशन के वजह से आपका मूड ख़राब हो सकता है।

मिथुन राशिफल (22 मई -21 जून)

मिथुन राशि के लोगों को आज पूरे समय अराजकता और भ्रम से जूझना होगा। आज आप किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं।आज आपको बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपना रूटीन काम पूरा करना चाहेंगे लेकिन अंत में वह पूरा नहीं हो सकेगा। आज आपको पैसो का लाभ हो सकता है। आज भी आपसे, आपके खर्चो पर कंट्रोल नहीं रहेगा। आपके स्वास्थ्य तारे आज कमजोर दिखाई दे रहे हैं। आज आपका छोटा भाई आपको सरप्राइज दे सकता है।

वार्षिक राशिफल 2020: जानिए कैसा रहेगा आपका 2020 साल, यहां पढ़ें विस्‍तार से राशिफल

कर्क राशिफल (22 जून-22 जुलाई)

कर्क राशि के लोग आज पैसो के मालमे में सफलता हासिल कर सकते है। आज आपको ज्यादा राशि मिलने की संभावना है। आज छात्र अपनी पढ़ाई में बहुत अच्छा स्कोर करेंगे। आज आपके स्वास्थ के सितारे कमजोर नज़र आरहे है आपको आपका ध्यान रखना चाहिए। आज आप अपना घर या ऑफिस चेंज कर सकते हो। आप अपने मौजूदा कार्यालय में कुछ बदलाव भी ला सकते हैं।आज आपको कार्यालय के तरफ से बाहर जानेका मौका मिल सकता है।आज आपका पार्टनर रोमांटिक मूड में रहेगा।

सिंह राशिफल (23 जुलाई-23 अगस्त)

सिंह राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक सुनने को मिलेगा। आज आपको मिल सकता है। आपके परिवार की संपत्ति या भाग्य में औपचारिक हिस्सा। आज आपके पास घर के साथ-साथ ऑफिस का भी बहुत काम होगा। आपके सहकर्मी निर्देशानुसार काम करेंगे।आज आर्थिक लाभ के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी। आपके स्वास्थ्य सितारे कमज़ोर हैं। आज आपके शहीर के कई अंग में पीड़ा हो सकती है।

कन्या राशिफल (24 अगस्त-22 सितंबर)

कन्या राशि के लोग आज पूजा पाठ की तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित होंगे । आज आप बीमारी से मुक्त हो जायेंगे। आज आप और आपके पार्टनर के बिच सब अच्छा होगा। व्यापारियों को आज काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। विद्यार्थीयो की परीक्षा सफल होगी। आपको किसी अन चाही बात पर ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। आज आपको आपके खर्चो पर कंट्रोल नहीं होगा।

तुला राशिफल (23 सितंबर-23 अक्टूबर)

तुला राशि के लोग आज कमज़ोरी की वजह से बीमार पड़ सकते है। शायद आपको आज का पूरा दिन बिस्तर पर ही निकलना पड़े। आज आप कोई महंगी चीज़ खरीद सकते है। व्यापारियों को आज काम में नुक्सान की संभावना है।आपको इसपर ध्यान रखना चाहिए। आज आप जो भी बोले सोच समझ के बोले क्युकी शायद किसीको आपकी बातो का बुरा लग सकता है। आज आप जिस काम के लिए बाहर जाओगे वो सफल होगा।

वृश्चिक राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

वृश्चिक राशि के लोगों को आज काम में सफलता मिलेगी। आपको आपके माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा।स्टूडेंट्स आज अपनी पढ़ई में बहुत अच्छा करेंगे। काम करने वालो को और व्यापारियों को आज उनके काम में खूब सफलता मिलेगा। आज आपको पैसो का लाभ हो सकता है। छोटा भाई या बहन आज आपसे आपका समय मांग सकते है आपको इस बात का ध्यान रखना होगा।

धनु राशिफल (23 नवंबर-21 दिसंबर)

धनु राशि के लोग आज अपनी सारी समस्याओं का हल निकालने में सफल होंगे। स्टूडेंट्स अपनी में अच्छा परफॉरमेंस देंगे। आज आपको पैसो का लाभ हो सकता है। आज आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है। आपका आज का दिन काफी व्यस्त होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ होगा। आज आप आपकी ज़िम्मेदारी दुसरो को न दे। किसको को कुछ बोलने से पहले सोच समझकर बोले।

मकर राशिफल (22 दिसंबर-20 जनवरी)

मकर राशि के लोग अपने बच्चे के प्यार और दया का अनुभव करेंगे। आज आपको आपके बेटे से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपका प्रेमी आज आपसे बहुत खुश होगा। आज आपका हमसफ़र आपको किसी आईडिया या प्लान बता कर सरप्राइज करेगा। आज आप अपने निजी ज़िन्दगी के काम में सफल होंगे। आज आपकी माँ या लेडी बॉस आपके लिए कुछ ख़ास करेगी। आज आपके स्वास्थ्य तारे कमजोर दिखाई देते हैं।

कुंभ राशिफल (21 जनवरी-18 फरवरी)

कुंभ राशि वालों का आजका दिन काफी व्यस्त होगा। आज आपके साथ कनफुसन और निरसा की संभावना हो सकती है। आज आपके घर के किसी पुरुष के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। छोटी सी बात का बतंगड़ नहीं बनाना है आपको। आज आपका काम बहुत आसान होगा। बहुत ज्यादा काम से आज आप कमजोर महसूस करोगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में थोड़ी तकलीफ होगी।

मीन राशिफल (19 फरवरी-मार्च 20)

मीन राशि के लोगों को अपने कार्यस्थल में नरम और विनम्रता से बात करनी चाहिए। सितारे संकेत दें कि आपके सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप खुदको बहुत शक्तिशाली मह्सूस करेंगे। आज आप खुद को स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे। आपका पार्टनर आज रोमांटिक मूड में होगा। आपका सौभाग्य आज आपको बहुत काम करने में सक्षम करेगा। आपका भाई आज आपको सरप्राइज दे सकता है।

साप्ताहिक राशिफल, 6 जनवरी से 12 जनवरी 2020: मेष, वृषभ, कर्क के लिए सप्ताह शुभ रहेगा

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , , , , , , ,

    Leave a Reply