Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण के दौरान ऐसी हेयरस्टाइल रखें महिलाएं, नहीं तो बच्चे पर हो सकता है बुरा असर

16 जुलाई को गुरू पूर्णिमा (Guru Purnima 2019) के दिन चंद्र ग्रहण (Chandar Grahan 2019) लगने वाला है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है वरना होने वाले बच्चे पर इसका बुरा असर हो सकता है।

  |     |     |     |   Updated 
Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण के दौरान ऐसी हेयरस्टाइल रखें महिलाएं, नहीं तो बच्चे पर हो सकता है बुरा असर
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां(फोटो:पिक्साबे)

कल यानी 16 जुलाई को गुरू पूर्णिमा (Guru Purnima 2019) के दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2019) लगने वाला है। इस ग्रहण की शुरुआत मध्यरात्रि 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 17 जुलाई की सुबह करीब 4.31 बजे तक रहेगा। इस दौरान हर किसी को काफी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। जैसे कि सूतक, जो कि ग्रहण के 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है उस दौरान पूजा-पाठ ना करने की सलाह दी जाती है।

लेकिन चंद्र ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा सावधानी गर्भवती महिलाओं (Precautions For Pregnant Woman) को बरतनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान ऐसी किरणें निकलती हैं जिनका गर्भवती के पेट में पल रहे भ्रूण पर बुरा असर पड़ता है। ये असर बच्‍चे के शरीर में विकृतियों और चिन्‍हों के रूप में दिखाई देता है। यहां जानिए ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाओं को कैसी सावधानी बरतनी चाहिए।

1. जूड़ा हो या चोटी इस दौरान आप कोई भी हेयरस्टाइल बनाने से बचें। इससे कहा जाता है कि बच्चे के अंग में विकार पैदा हो सकता है। आप बालों को खुला रखें। मेकअप ना करें और मुंह को बिल्कुल साफ रखें।

2. ग्रहण खत्म होने के बाद आप पानी में तुलसी के पत्ते डालकर नहाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान निकलने वाली किरणें वातावरण को दूषित कर देती हैं। ये तरंगे अजन्मे शिशु को प्रभावित करती हैं। इसलिए इसके प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के बाद जरूर नहाएं।

3. आप घर के अंदर ही रहें। चाहे घर की बालकनी ही क्यों ना हो आप वहां ना जाएं। आप पूरी कोशिश करें कि ग्रहण की किरणें आपके शरीर पर ना पड़ें और आपको छू ना सकें। इतना ही नहीं, आप ग्रहण को देखने से भी परहेज करें।

4. इस दौरान नुकीली या धारीदार चीजें जैसे सुई या कैंची ना छुएं। हां, अपने तकिए के नीचे चाकू जरूर रखें। सब्जी ना काटें और जितना हो सके घर के कामों को ना करें।

5. इस दौरान आप सोने की गलती ना करें। आप तुलसी के पत्ते को जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा या दुर्गा स्तुति का पाठ करें।

6. ग्रहण के दौरान खाना ना बनाएं और इस वक्त बने खाने को भी ना खाएं। इसमें दूषित किरणों की वजह से होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। ग्रहण के बाद ताजा खाना बनाकर खाएं।

7. इस दौरान नारियल अपने साथ रखें। ऐसा कहा जाता है कि इससे बच्चे पर ग्रहण का काला साया नहीं पड़ता है।

नोट- लेकिन जैसा कि कहा जा चुका है कि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है इसलिए इन बंदिशों को मानना आवश्‍यक नहीं है। ये सभी धार्मिक मान्यताएं हैं। खासकर इसलिए भी कि लंबे समय तक बिना खाना खाए या पानी न पीने से गर्भवती महिला को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍या हो सकती है। इसलिए आवश्‍यकतानुसार भोजन और पानी लेते रहना चाहिए।

जानिए तैमूर अली खान जैसे बच्चे के लिए प्रेंग्नेसी में क्या खाएं…

वीडियो में देखिए ग्रहण के दौरान क्या ना करें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply