Health Care Tips: एक सेब फायदे अनेक, इस तरह करेंगे इस फल का सेवन, तो बीमारियों से रहेंगे हमेशा दूर

कहते हैं, एक सेब (Apple Use in Health Care Tips) रोज खाएंगे तो डॉक्टर से दूर रहेंगे। यह बात बिल्कुल सही है। अगर नाश्ते में आप सेब का स्टू (Apple Stew) लेते हैं, तो यह आपके शरीर को स्वस्थ रखता है, साथ ही यह शरीर में मौजूद सभी विषैले पदार्थों को भी खत्म करता है।

  |     |     |     |   Updated 
Health Care Tips: एक सेब फायदे अनेक, इस तरह करेंगे इस फल का सेवन, तो बीमारियों से रहेंगे हमेशा दूर
सेब का स्टू शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। (फोटो- ट्विटर)

नाश्ते में आप कई पोषक तत्वों से युक्त आहार लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार सेब (Apple Use in Health Care Tips) हमारे शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस तरह से सुबह नाश्ते में अगर आप सेब का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर में मौजूद सभी विषैले पदार्थों को खत्म करने में सहायक होता है।

आयुर्वेद के अनुसार, सेब किसी सुपर फूड से कम नहीं है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, शरीर को ताकत प्रदान करता है और हमारी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। सेब का मुरब्बा या इससे बनी दूसरी चीजें भी हमारे शरीर को फायदा पहुंचाती हैं। यह फल हमारे शरीर में विषैले पदार्थों को खत्म करने में सहायक है, साथ ही यह शरीर के कफ को भी सही रखता है। सुबह की शुरूआत अगर सेब से बने प्रोडक्ट खासकर सेब का स्टू (Apple Stew) के साथ की जाती है, तो यह हमारा मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।

कैसे बनाएं सेब का स्टू?

ब्रेकफास्ट लाइट करें, लेकिन ध्यान रहे कि आपके नाश्ते में शामिल चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए। सेब का स्टू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक सेब लें, छिलका हटाने के बाद उसे बराबर भागों में काट लें। आधा कप पानी लें और दो लौंग या फिर टेस्ट के हिसाब से दालचीनी भी ले सकते हैं। इसके बाद पानी को गरम करें।

सेब के स्टू के फायदे

पानी में लौंग या दालचीनी डाल दें। पानी उबलने के बाद इसमें सेब के टुकड़े डाल दें। पांच मिनट तक पकाएं या सेब के मुलायम होने तक पकाएं। फिर इसे छानकर पी लें। सेब का स्टू आपको पूरे दिनभर एनर्जी से भरपूर रखता है, साथ ही आपके शरीर का भी खास ख्याल रखता है। सेब का स्टू शरीर के विषैले पदार्थों को खत्म करने में सबसे कारगर होता है।

इम्युन सिस्टम दुरुस्त रखता है सेब

नाश्ते में सेब खाने से आप पूरे दिनभर चुस्त रहते हैं। यह फल पोषक तत्वों से भरपूर फल है। फाइबरयुक्त यह फल आपके इम्युन सिस्टम को स्ट्रॉन्ग रखने में मददगार होता है। यानी आपके बीमार होने की संभावना ना के बराबर हो जाती है और बदलते मौसम में स्वाास्थ्य खराब होने से आप बच जाते हैं।

नोटः खबर में दी गई जानकारी महज सलाह है। यह मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है। हिंदी रश डॉट कॉम इसकी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

वजन घटाने के लिए जिम में ज्यादा पैसे देने की नहीं पड़ेगी जरुरत

यहां देखिए, प्याज से होते हैं ये शानदार फायदे…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply