Nach Baliye 9: सलमान खान के शो नच बलिए 9 का शानदार आगाज, इस बार नजर आएंगी ये पॉपुलर जोड़ियां

सलमान खान (Salman Khan) के प्रोडक्शन में बना शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) स्टार प्लस चैनल पर शुक्रवार से शुरू हो चुका है। मनीष पॉल (Maniesh Paul) इस शो को होस्ट करेंगे।

नच बलिए 9 (फोटो- इंस्टाग्राम)

छोटे पर्दे के रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ (Nach Baliye 9) का शानदार आगाज हो चुका है। यह शो सलमान खान (Salman Khan) के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बना है। मनीष पॉल (Maniesh Paul) को इस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी दी गई है। शो के शुभारंभ पर सलमान खुद स्टेज पर मौजूद रहे। नच बलिए के 9वें सीजन के प्रतिभागियों के चेहरे से मास्क हटते ही कंटेस्टेंट्स के फैंस सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए।

‘नच बलिए 9’ के शुरू होते ही टीवी एक्टर्स मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने सलमान खान की फिल्म भारत के गाने ‘चाशनी’ पर मन मोह लेने वाला डांस किया। मोहसिन और शिवांगी छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर कपल माने जाते हैं। इस बार शो में प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, विंदु दारा सिंह-डिना उमारोवा, श्रद्धा आर्या-आलम सिंह, बबिता फोगाट-विवेक और उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा अपने नच का जलवा दिखाते नजर आएंगे।

यह पहली बार है कि ‘नच बलिए’ में एक्स कपल की भी एंट्री हुई है। उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा एक्स कपल हैं। एक्स कपल्स को इस शो में लाने के आइडिया के बारे में बताते हुए सलमान खान ने कहा, ‘एक लड़का और लड़की रिलेशनशिप में होते हैं। उनका ब्रेकअप हो जाए तो उसके बाद भी वो दोस्त हो सकते हैं, लेकिन ये उनपर डिपेंड करता है।’ बताते चलें कि प्रिंस नरूला के भाई की हाल ही में मौत हुई है।

भाई की मौत का जिक्र करते हुए प्रिंस नरूला स्टेज पर इमोशनल हो गए। उनकी पत्नी युविका चौधरी ने उन्हें संभाला। गौरतलब है कि ‘नच बलिए 9’ में अभी कई और जोड़ियां का खुलासा होना बाकी है। हर हफ्ते शनिवार और रविवार को रात 8 बजे स्टार प्लस चैनल पर टेलीकास्ट होगा। शनिवार को शो की अन्य जोड़ियां के नामों से पर्दा हटेगा। साथ ही यह भी पता चलेगा कि इस बार शो के जज कौन होंगे।

देखिए ‘नच बलिए 9’ की जोड़ियों के यह वीडियो…

नच बलिए 9′ में नजर आ सकते हैं हिना खान और रॉकी जायसवाल

‘नच बलिए 9’ में क्या नजर आएंगी यह जोड़ियां? देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।