करण जौहर ने स्टाइल से मनाया अपनी मॉम का बर्थडे, करीना कपूर, काजोल कई हस्तियां मौजूद

देखिए, इनसाइड फोटोज,करण जौहर की माँ के बर्थडे में मौहूद रहे यह सितारें

  |     |     |     |   Published 
करण जौहर ने स्टाइल से मनाया अपनी मॉम का बर्थडे, करीना कपूर, काजोल कई हस्तियां मौजूद
देखिए, इनसाइड फोटोज,करण जौहर की माँ के बर्थडे में मौहूद रहे यह सितारें

देश के जाने-माने फ़िल्ममेकर करण जौहर जो भी करते हैं, कहते हैं वो सुर्खियां बनती रही हैं। करण जमकर पार्टियां और सेलिब्रेशन करने के लिए भी जाने जाते हैं। ताज़ा अपडेट यह है कि करण जौहर अपनी मॉम हीरू जौहर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए चर्चा में हैं। अपनी मां के जन्मदिन को खास बनाने के लिए करण ने ढेरों तैयारियां की। करण ने उनके बर्थडे के लिए एक पांच सितारा होटल में ग्रांड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके परिवार के अलावा कई करीबी दोस्त और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।

मां की पसंद को ध्यान में रखने हुए उनके फेवरेट सिंगर सोनू निगम ने स्टेज संभाला और कई बेहतरीन गाने भी सुनाए। हीरू भी सोनू निगम के साथ गुनगुनाती दिखीं। सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस बर्थडे पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए। करण जौहर ने इस जश्न के लिए स्पेशल मेन्यू भी तैयार किया। सोशल मीडिया पर हीरु जौहर के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।

बता दे कि, करण अपनी मां के बेहद करीबी हैं। अपनी आत्मकथा ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में भी उन्होंने विस्तार से अपनी मां के बारे में लिखा है। बहरहाल, इस साल करण की मां 75 साल की हो रही हैं और इस अवसर पर उत्साहित करण ने एक के बाद एक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

बता दें, हीरू मशहूर फिल्ममेकर बी. आर. चोपड़ा और यश चोपड़ा की बहन हैं। उन्होंने फिल्ममेकर यश जौहर से शादी की थी। धर्मा प्रोड्क्शन के तले हीरू कई फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं।

जबकि एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए करण जौहर ने कैप्शन दिया, मेरे संसार का केंद्र और मेरी जिंदगी का प्यार. आज मेरी मां 75 की हो गईं हैं। करण जौहर के इस पोस् को कुछ ही घंटो में डेढ लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। साथ ही कमें बॉक्स में सभी करण जौहर की मां को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply