Wajid Khan Death: वाजिद खान के निधन से सलमान खान को लगा धक्का, ट्वीट कर बोली ये बात

Wajid Khan Death: मशहूर संगीतकार (Musician) वाजिद खान (Wajid Khan) का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 42 साल के थे। वाजिद खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

  |     |     |     |   Updated 
Wajid Khan Death: वाजिद खान के निधन से सलमान खान को लगा धक्का, ट्वीट कर बोली ये बात
वाजिद खान के निधन से सलमान खान को लगा धक्का, ट्वीट कर बोली ये बात

Wajid Khan Death: मशहूर संगीतकार (Musician) वाजिद खान (Wajid Khan) का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 42 साल के थे। वाजिद खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सभी इस दिग्गज कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। साल 2020 में बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स का निधन हुआ जिसकी वजह से इंडस्ट्री पर इसका गहरा असर हुआ है। बॉलीवुड स्टार इरफान खान(Irrfan Khan) और ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) के निधन के बाद वाजिद खान के निधन से मानों सभी को बड़ा धक्का पंहुचा है। इस बीच सलमान खान जो वाजिद खान के बहुत करीब थे उन्होंने ट्वीट किया है।

सलमान खान ने ट्वीट कर वाजिद खान को श्रद्धांजलि अर्पित किए

ट्वीट करते हुए सलमान खान ने लिखा- वाजिद के लिए हमेशा प्यार और सम्मान। वाजिद तुम्हारे टैलेंट और शख्सियत के लिए तुम्हें हमेशा याद करूंगा। ढेर सारा प्यार। तुम्हारी खूबसूरत आत्मा को शांति मिले।

यह भी पढ़े: Wajid Khan Death: साजिद-वाजिद फेम वाजिद खान का हुआ निधन, Covid-19 ने ली एक और जान!

बता दें, साजिद-वाजिद की जोड़ी के साथ सलमान का हमेशा से ही खास रिश्ता रहा है। दोनों ने सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से ही अपने म्यूजिकल करियर की शुरुआत की थी। साजिद-वाजिद की जोड़ी सलमान खान की फेवरेट थी। दोनों भाईयों ने मिलकर सलमान खान की कई फिल्मों में गाने दिए। बता दे, वाजिद खान ने सलमान खान के कई हिट गानों को अपनी आवाज भी दी है। जिसमे सलमान खान का हिट गाना पांडे जी सीटी बजाए, फेव‍िकॉल से, माशाअल्लाह, हमका पीनी है, हुड़ हुड़ दबंग, शामिल है। बता दे, साजिद-वाजिद सलमान खान के इस कदर फेवरेट थे कि उन्होंने बिग बॉस 4 और बिग बॉस 6 का टाइटल ट्रैक भी कंपोज किया था।

यह भी पढ़े: बहन के लिए चार्टर फ्लाइट पर अक्षय कुमार का आया बयान, कहा-‘झूठी खबर के लिए मैं करवाई करने का सोच रहा हूं’

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply