Vivek Oberoi Birthday: कंपनी से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक, विवेक ओबेरॉय की ये हैं 6 बेस्ट फिल्में

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi Movies) ने इसके बाद और भी कई हिट फिल्में दी। सीरियस से लेकर कॉमेडी तक, हर किरदार में खुद को उन्होंने बखूबी निभाया और हर रोल में अपनी एक्टिंग से जान डाल दी। उनकी इन शानदार फिल्मों की लिस्ट लंबी है।

  |     |     |     |   Published 
Vivek Oberoi Birthday: कंपनी से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक, विवेक ओबेरॉय की ये हैं 6 बेस्ट फिल्में
विवेक ओबेरॉय ने कई हिट फिल्में दी हैं(फोटो:ट्विटर)

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi Birthday) का आज जन्मदिन है। 43 साल के ये एक्टर अपनी पहली फिल्म ‘कंपनी’ से ही सबका ध्यान खींचने और तारीफ पाने में कामयाब रहे थे। इस फिल्म में उनकी जबदस्त एक्टिंग नजर आई थी और इसे देखकर ये कहना मुश्किल था कि उनकी ये पहली फिल्म थी।

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi Movies) ने इसके बाद और भी कई हिट फिल्में दी। सीरियस से लेकर कॉमेडी तक, हर किरदार में खुद को उन्होंने बखूबी निभाया और हर रोल में अपनी एक्टिंग से जान डाल दी। उनकी इन शानदार फिल्मों की लिस्ट लंबी है। आईए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी ऐसी ही कुछ बेहतरीन फिल्में।

साथिया

इस स्वीट रोमांटिक फिल्म में रानी मुखर्जी और विवेक ओबेरॉय की जोड़ी भी लोगों को पसंद आई थी। इसके गाने काफी पॉपुलर हुए थे। इसमें आदित्य के किरदार विवेक ओबेरॉय को काफी पसंद किया गया था।

शूटआउट ऐट लोखंडवाला

एक गैंगस्टर के किरदार में विवेक ओबेरॉय की दमदार एक्टिंग दिखी थी। फिल्म में वो एक कंपनी चलाते हैं और अपनी दादागिरी से लोगों को डराते हैं। इस रोल में उन्होंने जान डाल दी थी।

मस्ती

2004 में आई फिल्म ‘मस्ती’ में इन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब गुदगुदाया था। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी जैसे कलाकार नजर आए थे। इसमें उन्हें देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि वो वहीं विवेक ओबेरॉय थे जिन्होंने गैंगस्टर जैसे किरदार से लोगों को डराया था।

दम

भले ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल ना कर पाई हो, लेकिन इसमें विवेक ओबेरॉय का एंग्री यंग मैन लुक काफी पसंद किया गया था। इसमें उनके साथ दिया मिर्जा नजर आईं थी।

क्रिश 3

इसमें विवेक ओबेरॉय का नेगेटिव रोल नजर आया था। ऋतिक रोशन की मौजूदगी में भी इस एक्टर ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से अपनी छाप छोड़ दी थी।

पीएम नरेंद्र मोदी

हाल ही में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की लाइफ पर बनी इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने इस किरदार को बखूबी निभाया था। इस फिल्म में विवेक ने पीएम मोदी के हाव-भाव और लुक हरेक चीज को अच्छी तरह कॉपी किया।

जानिए विवेक ओबेरॉय के मीम को लेकर डायरेक्टर ओमंग कुमार ने क्या कहा…

वीडियो में देखिए विवेक ओबेरॉय के मीम विवाद पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने क्या रिएक्शन दिया…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply